Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Anupama Upcoming Update: Anu के आगे ऐसे आएगा Kirti का सच!

सीरियल अनुपमा में आपको देखने को मिलने वाला है ज़बरदस्त क्लाइमेक्स. क्योंकि अब अनुपमा के आगे आएगी कीर्ति की सच्चाई. जिसे देख चौंक जाएगी अनुपमा और करेगी कपिल का साथ देने का फैसला. ऐसे में आखिर कैसे आएगा अनुपमा के सामने कीर्ति का सच?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 09 February 2026

क्यों अनुपमा का टारगेट बनेगी कीर्ति? कपिल को कैसे इंसाफ दिलवाएगी अनुपमा? क्यों राही होगी फिर से अनुपमा के खिलाफ? शो में होगी अब किस पुराने किरदार की वापसी? स्टारप्लस के सीरियल अनुपमा में आपको देखने को मिलने वाले हैं कई ज़बरदस्त ट्विस्ट एंड टर्नस. क्योंकि अब हो चूकी है शो में दो नई एंट्री, जो की अनुपमा की ज़िंदगी में लेकर आएंगी बड़ी तबाही. जी हां, बहुत जल्दी ही अनुपमा के आगे आएगा कीर्ति का कड़वा सच. जहां कपिल का हाल देख अनुपमा को आएगी राघव की याद और बनाएगी वसुंधरा की भांजी को अपना टारगेट. जिसके कारण एक बार फिर इंसाफ दिलवाने की राह पर निकल जाएगी अनुपमा और करेगी कीर्ति का पर्दाफाश. हालांकि इसी वजह से एक बार फिर राही हो जाएगी अनुपमा के खिलाफ और ठहराएगी उसे कसूरवार. लेकिन इस बीच होगी शो में एक पुराने किरदार की एंट्री. जिसके आते के साथ ही बदल जाएगा एक बार फिर रिश्तों का समीकरण. तो अगर आप जानना चाहतें हैं कि शो में अब किस पुराने कलाकार की एंट्री होने वाली है तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक...

 

क्या कीर्ति उठाएगी कपिल पर हाथ?

दरअसल अपनी मां से चोरी-छुप्पे मिलने पर कपिल को सज़ा देगी कीर्ति और उठाएगी उस पर अपना हाथ. ऐसे में कपिल के सर पर चोट को देख चौंक जाएगी अनुपमा और करने लगेगी उससे सवाल-पर-सवाल. लेकिन यहीं कीर्ति के बनाए डर के कारण अनुपमा के आगे अपना मुंह नहीं खोल पाएगा कपिल और कर देगा उसे पूरी तरह नज़रअंदाज़.

 

अनुपमा का टारगेट क्यों बनेगी कीर्ति?

बता दें कि कोठारी हाउस में रहते हुए कीर्ति का असली चेहरा देख लेगी अनुपमा और देगी एक बार फिर से सही का साथ. जी हां, बहुत जल्दी ही कीर्ति के झूठ को रंगे हाथों पकड़ लेगी अनुपमा और बनाएगी उसे अपना टारगेट. जहां उसका सच बहार लाने के लिए ज़मीन-आसमान एक कर देगी अनुपमा और करेगी उसका डटकर सामना.

 

कपिल को इंसाफ दिलवाएगी अनुपमा?

खबरों की मानें तो बहुत जल्दी ही एक बार फिर कोठारी परिवार के आगे कीर्ति का भांडाफोड़ करेगी अनुपमा और लगाएगी उस पर कपिल को परेशान करने का इल्ज़ाम. जिसे सुन भड़क जाएगी मोटी बा और कर देगी अनुपमा को अपने घर से बाहर. लेकिन यहीं वसुंधरा की इस हरकत को देख अनुपमा को आएगी राघव की याद. जिसके चलते कपिल को इंसाफ दिलवाएगी अनुपमा और हो जाएगी एक बार फिर वसुंधरा और पराग के खिलाफ.

 राही होगी फिर से अनुपमा के खिलाफ?

लेकिन यहीं कीर्ति और कपिल की ज़िंदगी में टांग अड़ाने पर राही का फूटेगा अनुपमा पर गुस्सा और सुनाएगी उसे एक बार फिर खूब खरी-खोटी. लेकिन इसके बावजूद अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगी अनुपमा और करेगी कोठारी परिवार के खिलाफ होकर कपिल का साथ देने का फैसला. जो की पैदा कर देगा राही औऱ अनुपमा के बीच दूरियां.

 क्या पंखुड़ी की होगी फिर से वापसी?

इसी के साथ ही आपको बता दें कि शो में होने वाली है एक पुराने किरदार की एंट्री. जो की बनकर लेकर आएगी अनुपमा की ज़िंदगी में तबाही. जी हां, क्योंकि कीर्ति के साथ-साथ होने वाली है वसुंधरा की लाड़ली बेटी पंखुड़ी की एंट्री. ऐसे में क्या पंखुड़ी की वापसी बदल देगी रिश्तों के समीकरण? दोस्तों आपको क्या लगता है क्या पंखुड़ी और कीर्ति दोनों मिलकर कर देंगी अनुपमा को बर्बाद या फिर होगा कुछ अलग? अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं.

 

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.