Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ghum hai kisi ke pyar main: कियान ने की रजत से बड़ी मांग, क्या करेगा अब वो?

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में एक अप्रत्याशित मोड़ आने वाला है। मकर संक्रांति पर कियान की किस जिद ने रजत और सवी के उड़ाए होश? अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होने वाला है?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 14 January 2025

कियान ने की रजत से कौन सी बड़ी मांग? क्या सवी की पहली मकर संक्रांति हो जाएगी कियान की जिद्द की वजह से खराब? केसे देख पाएगी सवी, रजत और आशका को एक साथ एक ही कामरे में? स्टारप्लस के सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की आगे की कहानी में आपको देखने को मिलने वालें हैं काफी दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न।

 

क्या आशका की ख्वाइश कर देगी सवी-रजत को दूर?

जहां पर आशका के ठक्कर हाउस आने के बाद आए दिन कुछ न कुछ नया ड्रामा होता ही रहता है। जिसके चलते ये शो अब दर्शकों को बेहद पसंद आने लगा है। बता दें कि प्यार में धोखा खाई आशका अब फिर से रजत की जिंदगी में वही जगह चाहती है जो उसकी पहले थी। लेकिन बात करें हालात की तो फिल्हाल रजत आशका से नहीं बल्कि सवी से प्यार करने लगा है।

 

आशका ने रजत को बताई कौन सी ज़रूरी बात?

हालांकि, इसके बावजूद आशका रजत को अपने करीब लाने की हर एक मुमकिन कौशिश करती हुई नजर आने वाली है। दरसल, शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि जब आशका रजत को कियान के काउंसलर की बातें बताएगी तो रजत के होश उड़ जाएंगे। जी हां, क्योंकि आशका रजत के आगे कियान के तनाव, उसकी नींद पूरी ना होने और साथ ही बुरे सपनों के बारे में बता देगी। जिसके बाद रजत की टेंशन और भी बढ़ जाती है।

 

कियान ने की रजत से कौन सी मांग?

ऐसे में जब कियान रजत से अपने कमरे में रहने की बात कहेगा तो ये सुनकर सभी के होश उड़ जाएंगे। जिसके चलते ईशा रजत से सवाल करना शुरू कर देगी। हालांकि रजत पहले तो कुछ बोल नहीं पाता। लेकिन फिर थोड़ी देर बाद ही उसका गुस्सा इतना ज्यादा हाई हो जाएगा कि फिर वो कियान के बारे में उसके काउंसलर की बताई बातें सभी को बता देगा।

 

क्यों आशका के मन में फूटे लड्डू?

जिसे सुनने के बाद श्री रजत का साथ देना शुरू कर देगी। ऐसे में ये सब देख कर और सुनकर आशका की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं होता। क्योंकि उसे जैसा चाहिए था वैसा ही सब कुछ उसे होते हुए नज़र आ रहा था। हालांकि आशका की ये ख़ुशी ज़्यादा देर तक टिक नहीं पाती। क्योंकि इसी बीच वहां पर राजेंद्र की एंट्री होती है। जो कि सभी बच्चों को परिवार का असली मतलब समझाते हुए नज़र आता है।

 

सवी ने सुनाई कियान को कौन सी कहानी?

और साथ ही सवी से बच्चों को कहानी सुनाने के लिए कहता हा तो सवी अपने सैंड आर्ट से बच्चों को भगवान श्री कृष्ण की कहानी सुनाना शुरू कर देगी। ऐसे में सवी की इस कहानी के बीच ही कियान समेत सवी और वंश भी सो जायेंगे। जिसकी वजह से आशका के अरमानो पर पानी फिर जाएगा। बता दें कि जहां एक तरफ आशका काफी परेशान होगी तो वही दूसरी तरफ रजत सवी की टांग खींचता हुआ नज़र आएगा। लेकिन ये सब देखने के बाद आशका कियान को नींद से उठ देगी और उसे रजत को बुलाने के लिए कहती दिखेगी।

 

रजत-आशका को साथ देख टूटा सवी का दिल!

अब ऐसे में कियान की बात मानते हुए रजत आशका के कमरे में चला जाएगा। जिसे देख कर सवी का दिल फिर टूट जाएगा। इसी के साथ ही बता दें कि शो के आने वाले प्रोमो में सवी की पहली मकर संक्रांति के लिए ठक्कर और भोंसले परिवार इक्ट्ठा हुआ होगा। लेकिन कियान इस बीच आ कर एक बार फिर जिद्द करना शुरू कर देगा। जिसके कारण सवी रजत काफी ही शॉक्ड हो जाएंगे। वही आशका की ख़ुशी 7वें आसमान पर होगी।

अब ऐसे में ये देखना तो काफी ही ज्यादा दिलचस्प होगा कि क्या कियान की हर जिद्द के आगे रजत को झुकना पड़ेगा? या फिर सवी के खातिर समझाएगा कियान को?

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए फोलो और सब्सक्राईब करें इंस्टाफीड को 

 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.