Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस आशा शर्मा का निधन, फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम

मशहूर टीवी एक्ट्रेस आशा शर्मा हर घर में 'कुमकुम भाग्य' सीरियल से अपनी पहचान बना चुकी थीं। आशा शर्मा दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं 88 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है।

Advertisement
Image Credit: आशा शर्मा
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 26 August 2024

मशहूर टीवी एक्ट्रेस आशा शर्मा हर घर में 'कुमकुम भाग्य' सीरियल से अपनी पहचान बना चुकी थीं। आशा शर्मा दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं 88 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। एक्ट्रेस के निधन की खबर को सुनने के बाद टीवी इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। आशा शर्मा ने पॉपुलर टीवी सीरियल्स में अपनी गहरी छाप छोड़ी है।


फिल्म इंडस्ट्री को भी लगा झटका

आशा शर्मा सिर्फ टीवी जगत में ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कभी माँ तो कभी दादी का किरदार निभाया है। फैंस हो या फिर क्रिटिक्स सभी को आशा शर्मा की नेचुरल एक्टिंग बेहद पसंद आई है। एक्ट्रेस की निधन के बाद इंडस्ट्री को भी गहरा झटका लगा है।

CINTAA ने दी जानकारी

सन एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की तरफ से रविवार को ट्विटर पर आशा शर्मा के निधन की खबर शेयर की गई थी। उन्होंने लिखा, 'आशा शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि।' बता दें कि, अभी तक एक्ट्रेस के निधन के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह बताया जा रहा है कि उम्र संबंधित वजह से निधन हुआ है।

इस फिल्म में कर चुकी है काम 

आशा शर्मा फिल्म 'आदिपुरुष' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह 70 के दशक की फिल्म 'दो दिशाएं' में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, प्रेम चोपड़ा और निरूपा रॉय के साथ भी नजर आ चुकी हैं। आशा शर्मा ने 'प्यार तो होना ही था' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.