Story Content
क्यों तुलसी के जाते ही मिहिर जड़ेगा नॉयना
को थप्पड़? क्या मिहिर के आगे खुल जाएगी गायत्री-नॉयना की पोल? मिहिर देगा नॉयना को कौन-सी बड़ी धमकी? स्टारप्लस की सीरियल
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही हाई वोल्टेज
ड्रामा. क्योंकि किरण कर देगा सभी के आगे मिहिर को एक्सपोज़. जिसे सुन चौंक जाएगी
दक्षा काकी और जड़ देगी उसे ज़ोरदार थप्पड़. वहीं तुलसी के जाते ही शांति निकेतन
में कुंडली मारकर बैठेगी नॉयना और बनाएगी गायत्री के साथ नया प्लान. जहां मिहिर को
पाने के चक्कर में नॉयना मिलाएगी गायत्री से हाथ और कर देगी मिहिर का परिवार
बर्बाद. ऐसे में बहुत जल्दी ही मिहिर के आगे आएगा नॉयना का सच. जिसके बाद गुस्से
में तिलमिलाया मिहिर जड़ेगा नॉयना को थप्पड़ और देगा उसे एक बड़ी धमकी. लेकिन क्या
मिहिर से चांटा खाने के बाद भी नॉयना करेगी उसे पाने की कोशिश? तुलसी के जाते ही अब
कौन-सी नई चालें चलेगी नॉयना? नॉयना के बाद क्या गायत्री की भी क्लास लगाएगा मिहिर? अगर आप जानना चाहते हैं
की आगे सीरियल में क्या नए ट्विस्ट आने वाले हैं तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो
के एंड तक..
किसने जड़ा मिहिर को थप्पड़?
दरअसल तुलसी को घर से जाते देख पूरे विरानी
परिवार को लगेगा बड़ा झटका. जिसके चलते दक्षा काकी करेगी मिहिर से तुलसी के जाने
पर सवाल, तो यहीं किरण कर देगा सभी के आगे मिहिर को एक्सपोज़. जिसे सुन
हक्का-बक्का रह जाएगी दक्षा काकी और तुलसी को एक बार फिर धोखा देने पर उठा देगी
सभी के सामने मिहिर पर अपना हाथ. हालांकि यहीं मिहिर होगा अपने किए पर शर्मिंदा,
लेकिन दक्षा काकी कराएगी उसे तुलसी के किए एहसानों को याद और हो जाएगी काफी ही
इमोशनल.
क्यों हेमंत-किरण की हुई बहस?
वहीं इसी बीच मिहिर को मिलेगा अपने भाई किरण
का साथ. जो की करेगा तुलसी और मिहिर को हमेशा के लिए अलग होने की बात, जिसे सुन
भड़क जाएगा हेमंत औऱ इस तरह एक बार फिर तुलसी मिहिर के कारण देखने को मिलेगी दोनों
के बीच तीखी बहस.
क्यों किरण पर भड़की तुलसी?
जहां इस बहस के बीच में किरण रखेगा तुलसी से
मिहिर को छोड़कर किसी और के साथ नई ज़िंदगी की शुरूआत करने का प्रपोज़ल, तो वहीं
इस बात को सुन गुस्से में तिलमिला जाएगी तुलसी और दिखाएगी पहली बार किरण को अपना
रोद्र रूप. जहां वो मिहिर को ताने कसते हुए करेगी किसी से भी नया रिश्ता नहीं
बनाने का बड़ा दावा.
क्या मिहिर की प्रोपर्टी लेगी तुलसी?
जिसके चलते तुलसी करेगी मिहिर से अपना रिश्ता
तोड़कर हमेशा के लिए शांति निकेतन छोड़कर जाने का फैसला. लेकिन इसी बीच किरण
थमाएगा तुलसी को मिहिर की प्रोपर्टी के पेपर. जिनके छोटे-छोटे टुकड़े करके मिहिर को
वापस कर देगी तुलसी और अपने कृष्णा को लेकर कह देगी हमेशा के लिए मिहिर और शांति
निकेतन को अलविदा.
क्यों नॉयना को चांटा जड़ेगा मिहिर?
तुलसी के जाते ही मिहिर की ज़िंदगी में
कुंडली मारकर बैठेगी नॉयना और मिलाएगी तुलसी की पुरानी दुश्मन यानी की गायत्री
काकी से हाथ. जहां दोनों ही अपने फायदे के लिए बनाएंगे मिहिर के परिवार को बर्बाद
करने का प्लान. जिसकी लग जाएगी मिहिर को भनक. ऐसे में नॉयना की असलियत सामने आते
ही मिहिर जड़ेगा उसे ज़ोरदार चांटा और करेगा उसे खूब ज़लील.
लेकिन अब ऐसे में देखना ये होगा की नॉयना के
बाद गायत्री काकी को कैसे सबक सिखाएगा मिहिर? दोस्तों आपको क्या लगता है क्या तुलसी के जाते ही मिहिर
की ज़िंदगी पर लग जाएगा ग्रहण? अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं.
इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने
के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को.




Comments
Add a Comment:
No comments available.