जानिए कौन हैं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, जिनकी जिंदगी पर बनी है फिल्म, कैसे बनीं महामंडलेश्वर?

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर कौन है लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जिनकी जिंदगी पर बनी है ये फिल्म।

  • 5159
  • 0

हर समाज में बहुत सी चीज बदलती हुई नजर आ रही है। जैसे अब देश विकास कर रहा है। लड़का और लड़कियों के बीच भी कुछ हद तक भेदभाव कम हो रहा है। लेकिन इन सबके बीच सबसे अच्छी चीज है समाज के तीसरे तबके को इज्जत और सम्मान मिलना। यहां हम बात कर रहे हैं ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी का हर क्षेत्र में अब उनका हक प्राप्त होना। इस चीज में कही न कही सबसे बड़ा योगदान है लेब्रिटी ट्रांसजेंडर और किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का जोकि इन दोनों एक्टर अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म लक्ष्मी के दौरान नजर आ रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि कैसे लक्ष्मी को किन्नर अखाड़े की पहली महामंडलेश्वर चुना गया? टेलीविजन की दुनिया में उन्होंने कैसे हासिल किया है बड़ा मुकाम? जानिए हर सवाल का जवाब यहां।

- सेलेब्रिटी ट्रांसजेंडर और किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से प्रेरित है अक्षय कुमार की फ़िल्म लक्ष्मी।

- बिग बॉस-5 फेम आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को 2 मई 2016 में किन्नर अखाड़े की पहली महामंडलेश्वर बनाया गया।


- लक्ष्मी को देश के कम से कम 20 लाख किन्नरों की सहमति से महामंडलेश्वर के पद के लिए चुना गया।

- लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का जन्म 13 दिसंबर 1978 को महाराष्ट्र के ठाणे में मारुति बाई हॉस्पिटल में ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

- उन्होंने बचपन में डांस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली थी, उन्होंने भरतनाट्यम में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

- लक्ष्मी सलमान खान के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के 5वें सीजन में कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। 

- लक्ष्मी को टीवी शो सच का सामना, दस का दम और राज पिछले जनम का में भी दिखा गया था।

- लक्ष्मी नारायण किन्नर समाज के लिए भी बढ़-चढ़कर काम करती है और उनके अधिकार के लिए आवाज उठती है। 

- यूनाइटेड नेशंस सिविल सोसायटी टास्क फोर्स की भी वो सदस्य रह चुकी हैं।

- लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी अपने माता-पिता से हर बात शेयर करती है और उनके करीबी है।

-महंगी साड़ियों के कलेक्शन से लेकर टैटू का भी वो काफी शौक रखती है। उनके स्टाइल को हर कोई पसंद करता है। 

- बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने मॉडल के तौर पर भी काम किया है।


- 2012 में उनकी जिंदगी में विक्की थॉमस आए और उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। विक्की ने हर पल उनका साथ दिया है।

- उन्होंने एक किताब भी लिखी है जिसका नाम मी हिजड़ा, मी लक्ष्मी है। ये किताब लोगों के बीच चर्चा में रही थी।

- परिवार उनकी सबसे बड़ी ताकत, उसके साथ कर सकती है हर परेशानी का मुकाबला।

- ऐसा कहा जाता है कि गांधी और नेहरू परिवार के वो करीब रही हैं। लेकिन बाकी पार्टियों में भी कई लोग करते हैं उनकी इज्जत।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT