Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

आइए जानते है 90 की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में.....

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 90 दशक की मशहूर अभिनेत्री थी। माधुरी दीक्षित 57 उम्र की है लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी लोगों को दीवना बना देती है। चालिए जानते है माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्मों के बारे में

Advertisement
Image Credit: instagram
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | मनोरंजन - 11 March 2025

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 90 दशक की मशहूर अभिनेत्री थी। माधुरी दीक्षित 57 उम्र की है लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी लोगों को दीवना बना देती है। चालिए जानते है माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्मों के बारे में



 माधुरी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म अबोध से की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में की जैसे फिल्म “Khal Nayak” इस फिल्म में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, और माधुरी दीक्षित ने मेन रोल निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था, साथ ही फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आए थे।



Hum Aapke Hai Kon: इस फिल्म को सोराज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था। ये बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर पारिवारिक रोमांटिक फिल्म थी। यह फिल्म पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म थी जिसने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी। ये फिल्म आज भी कई लोग देखना पसंद करते है। फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आते हैं।



Tezaab:  फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी। फिल्म एक्शन रोमांटिक है, जिसमें अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने एक साथ काम किया। दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी। फिल्म तेजाब हिट हुई साथ ही फिल्म ने 4 फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते।



Dil Toh Pagal Hai: फिल्म में माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान और करिश्मा कपूर थी। यह फिल्म उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। 



Dil: इस फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया था। ये रोमांस ड्रामा फिल्म है जिसे साल 1990 में रिलीज किया गया। फिल्म में आमिर खान के साथ माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में राज कर दिया। इस फिल्म की स्टोरी आपको जरुर पसंद आएगी। वैसे तो माधुरी दीक्षित ने हिंदी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में की है। लेकिन ये उनकी बेस्ट फिल्में है, जो आपको देखनी चाहिए।



Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.