Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मेरा नाम जोकर को पूरे हुए 50 साल, फिल्म को बनाने के चक्कर में राज कपूर हो गए थे कर्जदार

मेरा नाम जोकर फिल्म को 50 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने हिट न होने के बाद भी जानिए कैसे जीता लोगों का दिल।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | मनोरंजन - 19 December 2020

18 दिसंबर का दिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद ही खास और अहम माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 1970 के दशक में ही इस दिन राज कपूर की बेहतरीन फिल्म मेरा नाम जोकर रिलीज हुई थी। जी हां, वही फिल्म जिसे बनाने में करीब 6 साल का वक्त लग गया था। लेकिन क्या आपको पता है कि ये आरके बैनर की ये फिल्म हिट होने की बजाए बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में असफल रही।

भले ही इस फिल्म का जादू लोगों पर नहीं  चल पाया है, लेकिन इस फिल्म के गाने लोगों को बहुत पसंद आते हैं, जैसे की जीना यहां मरना यहां या फिर जाने कहां गए वो दिन आदि। इन सबके बावूजद राज कपूर की  ये फिल्म बॉलीवुड के इतिहास की सबसे यादगार फिल्म रही है। इसके बाद ही राज कपूर का डंक रूस में बजता हुआ नजर आया था।

फिल्म मेरा नाम जोकर राज कपूर की 4 घंटे की एक लंबी फिल्म थी। ये ऐसी फिल्म थी जिसमें दो इंटरवल मौजूद थे। इससे पहले राज कपूर की फिल्म संगम 4 घंटे लंबी थी। इस फिल्म को बनाने में राज कपूर को 6 साल का वक्त लगा था। फिल्म बनाने की शुरुआत 1964 में हुई थी। उस वक्त एक्टर ऋषि कपूर 12 साल के ही थे। ये फिल्म बनकर 1970 में रिलीज हो पाई थी।

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि राज कपूर ने इस फिल्म को बनाने के लिए अपना घर तक गिरवी रख दिया था। उन्हें ये लगता था कि उनकी ये फिल्म हिट साबित होगी और फिर वो एक बड़ी स्टारकास्ट के साथ एक रोमांटिक फिल्म को बनाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिल्म हिट नहीं हो पाई और एक्टर कर्जे में बुरी तरह से डूब गए थे।

मेरा नाम जोकर से जो कर्ज राज कपूर पर चढ़ा था उसे  उतारने का काम ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की फिल्म बॉबी ने किया था। इस फिल्म ने ताबतोड़ कमाई की थी और वापसी हुई थी आरके बैनर की। इस फिल्म में सिमी ग्रेवाल ने एक ऐसा सीन किया था जिसके चलते काफी ज्यादा विवाद बढ़ गया था। फिल्म में सिमी ग्रेवाल ने नहाते हुए एक न्यूड सीन शूट किया था, जिस पर काफी ज्यादा बवाल मचा। 2017 में आरके स्टूडियों में एक बड़ी आग लग गई थी। जिसकी वजह से मेरा नाम जोकर में इस्तेमाल हुई सारी चीजें जलकर रख हो गई। उन चीजों में राज कपूर का जोकर वाला कॉस्टूयम और जोकर का मास्क शामिल था।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.