Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2: Mihir खोएगा याददाशत, क्या करेगी Tulsi?

Kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 में आपको देखने को मिलेगा ज़बरदस्त ड्रामा. क्योंकि कार हादसे में चली जाएगी मिहिर की याददाशत और फिर ना चाहते हुए भी मिहिर की पत्नी बनकर रहेगी तुलसी और निभाएगी फिर से अपनी सभी फर्ज़. लेकिन क्या ये ही हादला लेकर आएगा दोनों को करीब?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 03 February 2026

क्या वीरानी कंपनी को खरीद लेगा रणविजय? शो में शुरू होगी अब किसकी लव स्टोरी? क्या तुलसी बनेगी मिहिर के लिए फरिश्ता? क्या हादसे में चली जाएगी मिहिर की याददाशत? स्टारप्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही हाई इंटेंस ड्रामा. क्योंकि जहां एक तरफ शो में होने वाली है अजय और परी की प्रेम कहानी की शुरूआत, तो वहीं विरानी कंपनी को खरीद लेगा रणविजय. हालांकि यहीं मिहिर और विरानी इंडस्ट्री के लिए फरिश्ता बनकर आएगी तुलसी और लगा देगी ऑक्शन पर लगाम. लेकिन यहीं तुलसी को देख चढ़ जाएगा नॉयना का पारा और लग जाएगी उसे मिहिर के दिए धोखे की भनक. जिसके चलते मिहिर को ही मौत के घाट उतार देगी नॉयना और लेगी धोखा देने पर उससे अपना बदला. जहां कार एक्सीडेंट में चली जाएगी मिहिर की याददाशत और फिर आएगा शो में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट. तो अगर आप जानना चाहते हैं इस ट्विस्ट के बारे में तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक...

 

क्यों वृंदा-अंगद के बीच हुआ झगड़ा?

दरअसल ऋतिक के घर आने पर गुस्से में तिलमिला जाएगा अंगद और दिखाएगा उसके लिए अपनी नफरत. हालांकि यहीं ऋतिक का साथ देगी वृंदा और करेगी अंगद को शांत रखने की कोशिश. लेकिन यहीं वृंदा पर फूट पड़ेगा अंगद और देगा उसे उसके परिवार और उनकी ज़िंदगी से दूर रहने की सलाह. जिसे सुन चौंक जाएगी वृंदा और करने लगेगी खुद से ही अंगद के मन में पनपतनी इस नफरत को लेकर सवाल.

 

शो में शुरू होगी किसकी लव स्टोरी?

इसी के साथ ही आपको बता दें कि अब शो में शुरू होने वाली है एक और नई लव स्टोरी. जी हां, गरिमा और सनी के चक्कर में एक-दूसरे के करीब आ जाएंगे अजय और परी और मन ही मन करने लगेंगे एक-दूसरे से प्यार. हालांकि इस बार पहले से परी करेगी अजय संग प्यार करने की पहल और करेगी उसके आगे अपना हाल-ए-दिल बयां. लेकिन क्या अजय के साथ प्यार करना पड़ जाएगा परी को भारी? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

 

वीरानी कंपनी को खरीदेगा रणविजय?

बता दें कि वीरानी परिवार पर टूटेगा दुखों का पहाड़, जब होगी वीरानी कंपनी की नीलामी. जी हां, अपनी कंपनी की नीलामी लगते देख बैचान हो जाएगा मिहिर और करेगा तुलसी के आने का इंतज़ार. लेकिन इसी बीच होगी रणविजय की एंट्री. जो की वीरानी कंपनी को पाने के चक्कर में लगा देगा सबसे बड़ी बोली. जिसे देख चौंक जाएगा पूरा वीरानी परिवार और करने लगेगा अपने आने वाले कल की चिंता.

 

तुलसी बनेगी मिहिर के लिए फरिश्ता?

हालांकि इसी बीच होगी तुलसी की एंट्री. जो कि बनकर आएगी मिहिर के लिए एक फरिश्ता. बता दें कि वीरानी कंपनी के सभी कर्ज़ो को उतार देगी तुलसी और रोक देगी नीलामी. जिसे देख मिहिर की खुशी होगी सांतवे आसमान पर तो वहीं दुसरी ओर रणविजय को लगेगा चारसौ चालीस बोल्ट का झटका. क्योंकि तुलसी फेर देगी रणविजय के महंगे-महंगे अरमानों पर पानी और रख लेगी एक बार फिर वीरानी परिवार की लाज.

 

हादसे में जाएगी मिहिर की याददाशत?

खबरों की मानें तो तुलसी को देख नॉयना को लग जाएगी मिहिर के दिए धोखे की भनक. जिसका बदला लेने के लिए सभी हदें पार करेगी नॉयना और उतार देगी मिहिर को ही मौत के घाट. जी हां, एक बड़े हादसे का शिकार होगा मिहिर. जिसमें चली जाएगी उसकी याददाशत. जिसके चलते एक बार फिर तुलसी को करना पड़ेगा मिहिर की पत्नी होने का ढ़ोंग. दोस्तों आपको क्या लगता क्या ये हादसा कर देगा मिहिर और तुलसी के बीच आई दूरियों को कम? क्या इस तरह होगा दोनों का पैचअप और नॉयना का पैकअप? अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं.

 

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.