Story Content
6 साल बाद कौन करेगा विरानी एम्पायर को बर्बाद? आखिर कब और कहां होगी तुलसी-मिहिर की 6 साल बाद पहली मुलाकात? क्या शो में होगी फिर से मुन्नी की धमाकेदार वापसी? क्यों परी को आई तुलसी की याद? स्टारप्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आपको देखने को मिलने वाले हैं कई नए और बड़े बदलाव. जी हां, क्योंकि अपने बिज़नेस के कारण नॉयना के ईशारों पर नाचेगा मिहिर और करवा देगा तुलसी के बाद अपने घर और परिवार की मिट्टी-पलित. लेकिन वहीं मिहिर से दूर जाने के बाद तुलसी खड़ा करेगी अपना बिज़नेस और हो जाएगी रातोंरात फेमस. जिसके चलते बहुत जल्दी ही तुलसी और मिहिर का होगा 6 साल बाद बिज़नेस अवॉर्ड फंक्शन में आमना-सामना. लेकिन यहीं तुलसी को देख तिलमिला जाएगी नॉयना और बनाएगी उसके सफल बिज़नेस को बर्बाद करने का प्लान. इसके अलावा अंगद लेगा मिहिर से अपनी मां को धोखा देने का बदला और खाएगा विरानी एम्पायर को तहस-नहस करने की कसम. वहीं हर पल तुलसी को याद करेगी परी और होगी इमोशनल. आखिर अब क्यों परी को आई तुलसी की याद? क्या 6 साल बाद मुन्नी बनेगी तुलसी का सहारा? तुलसी को बिज़नेस अवॉर्ड फंक्शन में देख कैसे रिएक्ट करेगा मिहिर? अगर आप जानना चाहते हैं इन सभी सवालों के जवाब तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक..
अंगद करेगा विरानी एम्पायर बर्बाद?
खबरों की मानें तो शो में होने वाला है अंगद
का बदला मोड ऑन. जहां अपनी मां यानी तुलसी को मिले धोखा का इंतकाम लेता दिखेगा
अंगद और करेगा विरानी एम्पायर को पूरी तरह बर्बाद. दरअसल अंगद डालेगा मिहिर विरानी
के एम्पायर के सीक्रेटस पर डाका और लेगा मिहिर विरानी से इस तरह 6 साल बाद अपना बदला.
लेकिन क्या होगा तब जब मिहिर को लगेगा अंगद के इस कारनामे का पता? ये देखना काफी ही
दिलचस्प होगा.
नॉयना को खटका तुलसी का बिज़नेस?
बता दें की शो में जल्दी ही नॉयना के बिज़नेस
को धूल चटाएगा तुलसी का बिज़नेस. जहां मार्केट में मच जाएगी तुलसी के बनाए हैंडमेड
प्रोडक्टस का बोलबाला, तो वहीं दुसरी ओर लाख कोशिश करने पर भी नॉयना का बिज़नेस हो
जाएगा ठप. ऐसे में नॉयना को लगेगी तुलसी enterprises की खबर. जिसके बादे में जानते ही नॉयना को
लगेगा चारसौ चालीस बोल्ट का झटका और बनाएगी तुलसी का बिज़नेस ख्तम करने का प्लान.
क्या तुलसी-मिहिर की होगी मुलाकात?
खबरों की मानें तो अपने बिज़नेस के चलते
रातोंरात फेमस हो जाएगी तुलसी और करेगी बड़े-बड़े इंवेस्टर्स से मुलाकात. इतना ही
नहीं बिज़नेस की कामयाबी के लिए तुलसी को मिलेगा अवॉर्ड. जहां अवॉर्ड फंक्शन में होगी
6 साल बाद तुलसी और मिहिर की पहली मुलाकात. आखिर एक-दूसरे को देख कैसे रिएक्टर
करेंगे तुलसी-मिहिर? क्या नॉयना करेगी
तुलसी के आगे मिहिर की पत्नी होने का नाटक?
मुन्नी की होगी शो में फिर से वापसी?
खबरों की मानें तो शो में अब एक बार फिर से
होने वाली है मुन्नी की वापसी, जी हां, लेकिन इस बार मुन्नी बन चूकी है पढ़-लिखकर
बड़ी ऑफिसर और देने वाली है अपनी मालकीन यानी की तुलसी को सहारा. बता दें की मुन्नी
को देख इमोश्नल हो जाएगी तुलसी और करेगी उसके आगे अपना दर्द बयां. क्या इस बार
ऋतिक और मुन्नी की पकेगी प्यार की कहानी?
क्यों परी को आई तुलसी की याद?
बता दें की तुलसी के जाते ही शांति निकेतन
में आएगा भूचाल. जहां रणविजय से शादी करने के बाद घरेलु हिंसा का शिकार बनेगी परी
और करेगी अपनी मां तुलसी को याद. जी हां, अपने बर्थडे पर तुलसी को याद करके आंसू
बहाएगी परी और होगी काफी ही इमोशनल.
लेकिन अब ऐसे में देखना ये होगा कि क्या होगा
तब जब पूरे विरानी परिवार के सामने आएगी तुलसी? अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं.
इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने
के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को.




Comments
Add a Comment:
No comments available.