Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

महिला को धमकी देना एक्टर साहिल खान को पड़ा भारी, स्टाइल फेम के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

महिला ने आरोप लगाया है उसके मुताबिक एक्टर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली है। इस मामले को लेकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 20 April 2023

फिल्म स्टाइल तो आप सभी को याद होगी उसके जरिए रातों-रात फेमस हुए एक्टर साहिल खान को लेकर कोई न कोई खबर आती ही रहती है। एक्टर हमेशा किसी न किसी विवाद में फंसे रहते हैं। इस बार एक बार एक महिला ने एक्टर पर कई आपत्तिजनक आरोप लगाते हुए एफआईर दर्ज करवा दी है। महिला की तरफ से साहिल पर सोशल मीडिया के जरिए अश्लील कमेंट करने और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने का इल्जाम लगाया है।

महिला ने आरोप लगाया है उसके मुताबिक एक्टर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली है। इस मामले को लेकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन में साहिल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस केस को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है कि ये महिला ओशिवारा उपनगर की रहने वाली है।

पुलिस का इसे मामले में क्या है कहना?

एक्टर साहिल पर जो ये आरोप लगाया है उस पर पुलिस का ये कहना है कि शिकायकर्ता के मुताबिक फरवरी 2023 में एक जिम में पैसों को लेकर उसका एक महिला से कुछ विवाद हो गया था। आरोपी महिला और साहिल खान ने शिकायतकर्ता के साथ गलत व्यवहार किया और उसे धमकी भी दी। भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। एक्टर साहिल खान स्टाइल फिल्म के अलावा एक्सक्यूज मी, अलादीन और रामा: द सेवियर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन सबके बावजूद भी एक्टर को फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.