Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

नवजोत सिंह सिद्धू ने छीनी अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी, सेट पर मचा हंगामा

शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' का पहला सीजन सक्सेसफुल रहा था। अब दूसरे सीजन में कॉमेडियन कपिल शर्मा लोगों की खूब वाहवाही बटोर रहे हैं।

Advertisement
Image Credit: नवजोत सिंह सिद्धू
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 11 November 2024

शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' का पहला सीजन सक्सेसफुल रहा था। अब दूसरे सीजन में कॉमेडियन कपिल शर्मा लोगों की खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। शो के नए प्रोमो ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' में नवजोत सिंह सिद्धू 5 साल बाद वापसी कर चुके हैं। इस एपीसोड में आपको हरभजन सिंह भी नजर आएंगे। नवजोत सिंह सिद्धू के वापस आने के बाद अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी उनके हाथ से निकल गई है। एपिसोड का नया प्रोमो लॉन्च किया गया है जिसमें सेट पर हंगामा होता दिख रहा है।


सेट पर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू

द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के प्रोमो में यह दिखाया गया है कि पूर्व क्रिकेटर और राजनेता सिद्धू पाजी वापस लौट आए हैं। इसके साथ ही अर्चना पूरन सिंह की घबराहट बढ़ जाती है। नवजोत सिंह सिद्धू कपिल शर्मा के शो के पहले हिस्से में नजर आए थे विवादों में घिरे होने की वजह से उन्होंने साल 2019 में शो छोड़ दिया था।

अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर कब्जा

'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' के शो में अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा से कहती हैं, 'कपिल तू सरदार साहब से बोल दे, वह मेरी कुर्सी से उठ जाएं। कब्जा करके बैठ गए हैं।' नवजोत सिंह सिद्धू के वापस आने से हर कोई हैरान हो गया है।

क्या शो में बने रहेंगे नवजोत सिंह सिद्धू 

कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी के साथ एंट्री लेते हैं साथ में हरभजन सिंह भी नजर आते हैं। बता दें कि, नवजोत सिंह सिद्धू बतौर गेस्ट एपिसोड में शामिल होंगे। शो के प्रोमो में अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी को खतरा दिखाया गया है। हालांकि, नवजोत सिंह सिद्धू जज के रूप में वापस नहीं लौटे हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.