Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मामी ऐश्वर्या के चक्कर में बुरी तरह से फंसी नव्या नवेली नंदा

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक्टिंग और खूबसूरती के मामले में कितनी शानदार है इस बात को हम सभी लोग जानते हैं। एक्ट्रेस इस वक्त अपनी पर्सनल और प्राइवेट लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है।

Advertisement
Image Credit: ऐश्वर्या राय बच्चन
Instafeed.org

By Tarun Yadav | Delhi, Delhi | मनोरंजन - 25 September 2024

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक्टिंग और खूबसूरती के मामले में कितनी शानदार है इस बात को हम सभी लोग जानते हैं। एक्ट्रेस इस वक्त अपनी पर्सनल और प्राइवेट लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनने के लिए पहुंची थी। जहां पर वो अपने खूबसूरत अंदाज में रैंप वॉक करती हुई दिखाई दी। उनकी खूबसूरती ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। इस दौरान ऐश्वर्या अपनी सगाई की अंगूठी चमकती हुई लोगों के बीच नजर आई। फैंस ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

आलिया भट्ट भी इस फैशन वीक का हिस्सा बनते हुए दिखाई दी। उन्होंने इससे जुड़ा पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनते ही आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें नव्या नवेली नंदा ने कमेंट करके उनको बधाई दी है। ऐसा करके वो बुरी तरह से फंस गई है। लोगों ने उन्हें आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया है। लोग कह रहे हैं कि नव्या नवेली नंदा अपनी मामी को नजरअंदाज कर रही है।

नव्या नवेली नंदा पर जमकर बरसे ऐश्वर्या के फैंस

नव्या नवेली नंदा ने आलिया भट्ट की तस्वीर पर कमेंट करके प्यार बरसाया है। लोग उनके कमेंट को देखने के बाद बोल रहे हैं कि नव्या को ऐश को भी सपोर्ट करना चाहिए। अपने ही घरवालों से ऐसे मुंह मोड़ना अच्छा नहीं है। पिछले सालों में श्वेता और ऐश के रिश्तों को लेकर इतना कुछ बोला जा चुका है कि लोग मानते हैं कि दोनों के बीच खटास मौजूद है। इन दोनों के रिश्ते सामान्य क्यों नहीं हैं, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि नव्या भी मामी से दूर ही रहना पसंद करती हैं।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.