Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Nawazuddin Siddiqui : गांव से निकलकर मुंबई में बनाया महल जैसा बंगला, देख कर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने काफी लंबे समय के स्ट्रगल के बाद अपने सपनों का महल तैयार कर लिया है. अब हर किसी के मन में उनके लिए सम्मान की एक अलग भावना जाग उठी है.

Advertisement
Instafeed.org

By Rishibha Rani | मनोरंजन - 29 January 2022

बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने काफी लंबे समय के स्ट्रगल के बाद अपने सपनों का महल तैयार कर लिया है. अब हर किसी के मन में उनके लिए सम्मान की एक अलग भावना जाग उठी है. बता दें नवाजुद्दीन ने मुंबई में अपना आलीशान घर बना कर अपने बूढ़ें- बुजुर्गों के उस सपने को साकार किया है जिनकी यही ख्वाहिश थी कि "लल्‍ला इतनी तरक्‍की करे कि उसका अपना एक महल जैसा घर हो." नवाज ने अपने सफेद रंग के लग्जरी मैंशन का नाम अपने पिता नवाबुद्दीन सिद्दीकी के नाम पर 'नवाब' रखा है. सोशल मडिया पर नवाजुद्दीन के इस आलिशान महल की तुलना शाहरूख खान के मेंशन से भी हो रही है.


इंडस्ट्री में 22 साल से अधिक सफर तय कर चुके नवाज ने जितना स्ट्रगल किया है वो सफल हो गया है. उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर के एक छोटे से गांव बुढ़ाना से आने वाले नवाज़उद्दीन सिद्दीकी के पास आलीशान बंगला  है, लग्जरी गाड़ियां, नौकर और बैंक में करोड़ो का बैलेंस है. किसे पता था रात-रातभर वॉचमैन की नौकरी करने वाला लड़का एक दिन दुनिया के लिए सुपरस्टार बनेगा. बता दें नवाजुद्दीन ने कुछ साल पहले ये बंगला खरीदा था जिसे रेनोवेट करने में करीब 3 साल का वक्त लगा था. नवाजुद्दीन का यह नया घर उनके गांव बुढ़ाना वाले घर से इंस्पायर्ड है.    


किसे पता था रात-रातभर वॉचमैन की नौकरी करने वाला लड़का एक दिन दुनिया के लिए सुपरस्टार बनेगा. बता दें नवाजुद्दीन ने कुछ साल पहले ये बंगला खरीदा था जिसे रेनोवेट करने में करीब 3 साल का वक्त लगा था.




Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement