Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

भारत में कितनी बार जीता है मिस वर्ल्ड का खिताब, इस साल निकिता पोरवाल के सिर चढ़ा ताज

इस साल निकिता पोरवाल ने अपने सिर पर मिस इंडिया 2024 का ताज सजा दिया है। बता दें कि, मिस इंडिया जीतने वाली विजेता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं।

Advertisement
Image Credit: निकिता पोरवाल
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 17 October 2024

इस साल निकिता पोरवाल ने अपने सिर पर मिस इंडिया 2024 का ताज सजा दिया है। बता दें कि, मिस इंडिया जीतने वाली विजेता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। आज से पहले अब तक छह सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। 16 अक्टूबर को मिस इंडिया की विनर का ऐलान हो गया था। मध्य प्रदेश की रहने वाली निकिता मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं। अब वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।

क्या करती थी निकिता पोरवाल 

उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल पहले टीवी एंकर हुआ करती थीं अब वह मिस वर्ल्ड की ग्लोबल आइकन बन गई है। निकिता की जीत के बाद अब मिस वर्ल्ड के लिए उनसे देश को काफी उम्मीदें हैं। निकिता पोरवाल से पहले भी कई सुंदरिया है जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। 

रीता फारिया 

रीता फारिया साल 1996 में सबसे पहली मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं। ताज जीतने के 1 साल बाद उन्होंने मॉडलिंग और फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उनका करियर गोते लगाने लगा था। 

ऐश्वर्या राय 

ऐश्वर्या राय साल 1994 में दूसरी ऐसी महिला थीं जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इस साल ऐश्वर्या ने अपने सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। यहां से एक्ट्रेस का सफर मिल का पत्थर साबित हुआ जब वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही थीं। इसके अलावा वह बच्चन परिवार की बहू भी बनीं। 

डायना हेडन

साल 1997 में डायना हेडन भी मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। वह ऐसी तीसरी महिला थीं जिन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज पहना था डायना हेडन एक एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा वह मॉडल और टेलीविजन होस्ट भी रह चुकी हैं फिल्मों में उनका सफर कुछ ज्यादा नहीं चला।

युक्ता मुखी 

युक्ता मुखी की बात करें तो वह चौथी मिस वर्ल्ड बनी और उन्होंने 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। हालांकि, की ग्लैमर की दुनिया में उनका करियर ज्यादा नहीं चला। मिस वर्ल्ड बनने के बाद वह कई टीवी शोज में नजर आ चुकी थीं।

प्रियंका चोपड़ा

साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं। प्रियंका चोपड़ा के लिए यह साल बेहद ही खास रहा था क्योंकि इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपना सफल करियर बनाया था। आज एक्ट्रेस बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की दुनिया में राज कर रही हैं

मानुशी छिल्लर 

साल 2017 में भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर पहना था। मानुषी मेडिकल की छात्रा थीं उन्होंने बॉलीवुड में भी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। मानुषी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और ग्लैमर की दुनिया में काम कर रही है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.