Story Content
क्या मिहिर के बच्चे की मां बनेगी नॉयना? किसके कारण तुलसी-गायत्री होंगे एक? शो में शुरू होगी अब किस की लव स्टोरी? स्टारप्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में बहुत जल्दी ही होने वाला है तुलसी-मिहिर का रि-यूनियन. जो कि लेकर आएगा कहानी में नॉयना की प्रेगनेंसी ट्विस्ट. जी हां, तुलसी की वापसी को देख और मिहिर को अपने हाथ से जाते देख नॉयना चलेगी एक ऐसी चाल. जिसके बाद गायत्री-तुलसी को होना पड़ जाएगा नॉयना को एक्सपोज़ करने के लिए एक. वहीं तुलसी की लाड़ली वैषणवी को हो जाएगा पार्थ से पहली नज़र में प्यार और हो जाएगी इनकी लव स्टोरी की शुरूआत. लेकिन क्या वैष्णवी और पार्थ का प्यार बनेगा तुलसी की नई मुसीबत? क्या सच में मिहिर के बच्चे की मां बनेगी नॉयना? अगर आप जानना चाहतें हैं शो में आने वाले नॉयना की प्रेगनेंसी ट्विस्ट के बारे में तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक..
क्या नॉयना हो जाएगी प्रेगनेंट?
दरअसल बहुत जल्दी ही तुलसी-मिहिर का होने वाला
है मिलन. जहां एक बार फिर कई सालों बाद तुलसी-मिहिर को साथ देख कांप जाएगी नॉयना
और करेगी मिहिर से शादी करने के लिए प्रेगनेंट होने का नाटक. खबरों की मानें तो मिहिर को तुलसी से अलग
करने के लिए सभी हदें पार कर देगी नॉयना और करेगी सभी के आगे मिहिर के बच्चे की
मां बनने का बड़ा दावा. जिसके बारे में जान पूरी तरह हिल जाएगा विरानी परिवार.
तुलसी देगी मिहिर को तलाक?
जिसके चलते नॉयना कर देगी तुलसी के आगे मिहिर
के बच्चे की मां बनने का खुलासा. जिसे सुन एक बार फिर तुलसी को पहुंचेगा सदमा और
हो जाएगी मिहिर से मिले धोखे के कारण काफी ही ज्यादा इमोशनल. ऐसे में नॉयना रखेगी तुलसी
के आगे मिहिर से तलाक की मांग औऱ डालेगी उस पर मुंबई लौटकर मिहिर और विरानी परिवार
से रिश्ता खत्म करने का दबाव. लेकिन क्या तुलसी दे देगी मिहिर को तलाक? ये देखना होगा.
क्यों तुलसी-गायत्री होंगे एक?
बता दें कि नॉयना के रचे नाटक में फंस जाएगी तुलसी
और करेगी मिहिर को हमेशा के लिए खुद से आज़ाद करने का फैसला. वहीं रोज़ाना नॉयना
की हरकतों को देख गायत्री मांगेगी तुलसी से मदद और करेगी उसके साथ मिलकर नॉयना की
झूठी प्रेगनेंसी का पर्दाफाश. जिसके चलते एक बार फिर नॉयना का प्लान हो जाएगा पूरी
तरह चौपट और सहनी पड़ेगी उसे खूब ज़िल्लत. लेकिन क्या इतनी आसानी से हार मान जाएगी
नॉयना या गायत्री-तुलसी का एक होना पड़ेगा उसे भारी?
मित्ताली करेगी कौन-सा बड़ा कांड?
बता दें कि वैषणवी के बनाए डिज़ाइन को देख
हक्का-बक्का रह जाएगी मित्ताली औऱ कर लेगी उसकी बूक चोरी. वहीं अपनी बूक को गायब
देख खूब आंसू बहाएगी वैषणवी और होगी तुलसी के आगे इमोशनल. वहीं दुसरी ओर ऋतिक के
आगे आएगी मित्ताली की चोरी. जिसे देख गुस्से में तिलमिला जाएगा ऋतिक और करेगा अपनी
मां तुलसी को याद.
क्या वैष्णवी-पार्थ को होगा प्यार?
बता दें की मिहिर-ऋतिक संग आए पार्थ को होने
वाला है तुलसी की सबसे करीबी वैषणवी से प्यार. जी हां, बहुत जल्दी ही होने वाला है
दोनों को पहली नज़र वाला प्यार. जो कि लेकर आएगा कहानी में कई नए ट्विस्ट. क्योंकि
जिस घर से अब तुलसी का नहीं है कोई वास्ता, अब उसी से जुड़ेगा एक बार फिर से उसका एक
नया रिश्ता. क्या तुलसी करवाएगी वैषणवी-पार्थ की शादी? दोस्तों आपको क्या लगता है क्या येही शादी बनेगी
तुलसी-मिहिर के करीबियों की वजह? अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं.
इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को.




Comments
Add a Comment:
No comments available.