Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में नोरा फतेही ने किया तिरंगे का अपमान, यूजर्स ने लगाई क्लास

नोरा फतेही ने फीका वर्ल्ड कप 2022 में अपने लाइट द स्काई एंथम को खचाखच भरे स्टेडियम में परफॉर्म किया। फीखा फैन फेस्ट के मंच पर एक्ट्रेस के जय हिंद चिल्लाने औऱ भारत का झंड़ा लहराने का वीडियो एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 01 December 2022

एक्ट्रेस नोरा फतेही इस वक्त फीका वर्ल्ड कप 2022 के लिए कतर गई है। उनकी परफॉर्मेंस करते हुए की वीडियो इस वक्त जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। नोरा ने वहां पर रहकर अपने देश का नाम अच्छे से रोशन किया है। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन उनकी एक ही गलती उन पर भारी पड़ती हुई दिखाई दी है। नोरा उस गलती की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आती हुई दिखाई दी हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने स्टेज पर भारत का झंड़ा तो लहराया लेकिन उन्होंने तिरेंगे को गलत तरीके से पकड़ लिया। इसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ रहा है।


नोरा फतेही ने फीका वर्ल्ड कप 2022 में अपने लाइट द स्काई एंथम को खचाखच भरे स्टेडियम में परफॉर्म किया। फीखा फैन फेस्ट के मंच पर एक्ट्रेस के जय हिंद चिल्लाने औऱ भारत का झंड़ा लहराने का वीडियो एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने सिल्वर स्टिलेटोस के साथ सिल्वर ग्लिटर वाली ड्रेस पहनी थी। वीडियो की शुरुआत में उन्होंने तिरंगा थामा और कहा, 'जय हिंद।' उन्होंने आगे कहा, 'क्या मैं जय हिंद सुन सकती हूं?' दर्शकों ने भी 'जय हिंद' के नारे लगाए। लेकिन इस बीच उनकी एक गलती भी पकड़ी गई। उन्होंने एक तो तिरंगे को उल्टा पकड़ा था, जिसके लिए उन्हें खूब सुनाया गया। दूसरा ये कि उन्होंने तिरंगे को बहुत गलत तरीके से उठाया और उसे फेंका भी गया।


मंगलवार के दिन नोरा ने फीखा वर्ल्ड कप 2022 में अपने लाइट द स्काई एंथम पर डांस करते हुए का एक वीडियो शेयर किया और इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हैट मोमेंट जब आप विश्व कप स्टेडियम @fifaworldcup में अपनी आवाज सुनते हैं। यह बहुत असली था! इस तरह के मील के पत्थर जो जर्नी को इसके लायक बनाते हैं। मैंने हमेशा इस तरह के पलों की कल्पना की, मैं सिर्फ एक भूख के साथ एक सपने देखने वाली हूं, उन सपनों को जीवंत करो!'

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.