Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

फ्लाॅप ही नहीं बल्कि सुपरहिट फिल्में भी दे चुके हैं नील नितिन मुकेश, प्रभास को दी थी टक्कर

बाॅलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने फिल्मों में दमदार एक्टिंग से सबके दिलों पर राज किया है तो आज उनके बर्थडे पर हम आपके लिए लेकर आए है उनकी लाइफ की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीता है।

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | मनोरंजन - 15 January 2021

बॉलीवुड  फिल्म  इंडस्ट्री के अंदर ऐसे कई कलाकार होते है जोकि अपनी एक्टिंग से ज्यादा फेमस नहीं हो पाएं है लेकिन उन्होंने कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग से सबके दिलों पर राज किया है। उनमें से एक है बाॅलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश। इंडियन फिल्म एक्टर नील नितिन मुकेश का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था। नील नितिन मुकेश प्रसिद्ध गायक नितिन मुकेश के बेटे हैं और उनके दादा मुकेश हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक थे लेकिन नील नितिन मुकेश अपने पिता और दादा की तरह नाम नहीं कमा सके। आपको बता दें कि एक्टर नील नितिन मुकेश ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी जिनमें  वह फिल्म ‘विजय’ और ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ में नजर आए थे। वही लीड एक्टर के तौर पर नील नितिन मुकेश ने साल 2007 में बॉलीवुड फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। यही नहीं नील नितिन मुकेश लोगों के बीच हीरो से ज्यादा विलन के रूप में मशहूर हैं। ऐसे में आज बॉलीवुड हीरों  नील नितिन मुकेश का जन्मदिन है तो इस खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए है उनकी लाइफ की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीता है। 

 


नील नितिन मुकेश की सुपरहिट फिल्में

1. जॉनी गद्दार


नील नितिन मुकेश ने 2007 में फिल्म 'जॉनी गद्दार' से बॉलीवुड में शुरुआत की। जॉनी गद्दार फिल्म में नील नितिन मुकेश के साथ रिमी सेन, धर्मेंद्र और विनय पाठक जैसे दिग्गज कलाकार थे। वही फिल्म में नील नितिन मुकेश की एक्टिंग ने दर्शको द्वारा खूब  पसंद किया गया था।

2. न्यूयॅार्क


साल 2009 में रिलीज हुई  न्यूयॅार्क फिल्म नील नितिन मुकेश के दिल के बेहद करीब है जिसमें उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबका दिल जीता था। वही फिल्म 'न्यूयॉर्क' में नील नितिन मुकेश के अलावा अभिनेता जॉन अब्राहम, इरफान खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थी। इसके साथ ही इस फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के ऊपर  आधारित थी। फिल्म आतंकी हमले 9/11 की पृष्ठभूमि पर बनाई गई थी। इसके साथ ही इस फिल्म के गानों को भी बेहद पसंद किया गया था ।

3. सात खून माफ


सात खून माफ वर्ष 2011 में रिलीज हुई एक साइकोलोजिकल थ्रिलर फिल्म है जिसका लेखन और डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म में विवान शाह, इरफ़ान खान, अन्नू कपूर, नील नितिन मुकेश, जॉन अब्र्हाम,नसीरुद्दीन शाह, प्रियंका चोपड़ा एक साथ नजर आए थे। वही सात खून माफ फिल्म का क्लाइमेक्स काफी चौंका देने वाला है जो दर्शकों को लास्ट तक बांधे रखता है।  

4. गोलमान आगेन


रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमान आगेन काॅमेडी से भरपूर है जिसको देखकर दर्शक हंसी से लोट-पोट हो जाते है।  वही इस काॅमेडी फिल्म में नील नितिन मुकेश के साथ अजय देवगन, परिणीती चोपड़ा,तुषार कपूर के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियों ने काम किया था। इसके साथ ही यह काॅमेडी फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी।

5. साहो


साहो भारतीय फिल्म 2019 में आई एक्शन थ्रिलर से भरपूर है जिसमें नील नितिन मुकेश के अलावा श्रद्धा कपूर और प्रभास मुख्य भूमिका में रहे है। वही  साहो फिल्म दर्शकों को खूब पंसद आई थी।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.