Story Content
बिहार से जुड़ी एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। बिहार की स्वर कोकिला कही जाने वाली शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं रही है। दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने खुद अपनी मां की मौत की पुष्टि की है। 7 नवंबर के दिन उनका अंतिम संस्कार किया जाने वाला है। पटना में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाने वाली है। बिहार के साथ-साथ पूरे देशवासियों के लिए इतनी बड़ी और शानदार गायिका की मौत किसी सदमे से कम नहीं है। छठ पूजा के पावन अवसर पर ऐसी खबर सामने आना दिल को चोट पहुंचाने वाली साबित हुई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर फिलहाल पटना पहुंच गया है। नीतीश कुमार ने सिंगर को उनके राजेंद्र नगर स्थित पर मौजूद घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी है। उनके आखिरी दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर वहां पर रखा गया है। शारदा सिन्हा के निधन की खबर सुनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े फिल्म औऱ म्यूजिक जगत से जुड़े सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया मौत पर शोक
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, "सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!"




Comments
Add a Comment:
No comments available.