Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी को लेकर शुरू हुई तैयारियां, 21 तारीख को होगा पहला फंक्शन

पपराजी की तरफ से एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसमें केएल राहुल का घर शादी के लिए पूरी तरह से सजता हुआ दिखाई दे रहा है। घर के चारों तरफ लाइटिंग लगाई हुई है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 18 January 2023

अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। भारतीय क्रिकेटर के मुंबई में मौजूद घर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हाल ही में, अथिया को केएल राहुल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था क्योंकि वे दुबई से वापस लौटे थे जहाँ उन्होंने एक साथ नए साल की शानदार शुरुआत की थी। वहीं, हिंदुस्तान टाइम्स के सूत्रों के मुताबिक दोनों 23 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं।

पपराजी की तरफ से एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसमें केएल राहुल का घर शादी के लिए पूरी तरह से सजता हुआ दिखाई दे रहा है। घर के चारों तरफ लाइटिंग लगाई हुई है। कुछ स्टाफ के लोग बाकी चीजों के प्रबंध में जुटे हुए हैं। इस वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।अथिया शेट्टी-केएल राहुल लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सुनील शेट्टी से जब उनकी बेटी की शादी को लेकर सवाल किया जाता था वो टाल दिया करते थे। लेकिन केएल राहुल के घर से जुड़ा जो वीडियो सामने आया है उससे ये साबित हो गया है कि जल्दी दोनों शादी करने वाले हैं।

सामने आई जानकारी के मुताबिक अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी खंडाला में होने वाली है। दोनों की शादी सुनील शेट्टी के एक फार्महाउस में होगी जोकि 17 साल पुराना है। शादी के फंक्शन्स तीन दिन तक चलने वाले हैं। 21 जनवरी से शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा भी अथिया शेट्टी का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसमें वो सैलुन से तैयार होने के बाद बाहर निकलती हुई नजर आई हैं। उनके चेहरे पर आई खुशी और ग्लो फैंस को साफ देखने को मिलता है। फैंस उनकी तारीफ में कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दिए।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.