Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को मारा कार से धक्का! जानिए क्या रिश्ते में आई दरार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच इस वक्त काफी कुछ ऐसी चीज होती हुई नजर आ रही है, जिसके चलते काफी ज्यादा विवाद बढ़ गया है।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | मनोरंजन - 14 December 2020

प्रियंका चोपड़ा जोनास फिलहाल लंदन में हैं जहां वह अपनी आने वाली फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस पूरे जोर शोर से शूटिंग का आनंद ले रही है और उन्होंने पहले से ही सेट की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। अब, एक्ट्रेस एक महत्वपूर्ण सीक्वेंस के लिए सेट पर किसी विशेष व्यक्ति से जुड़ी हैं। जी हां, हम कोई और नहीं बल्कि प्रियंका के पति और सिंगर निक जोनस की बात कर रहे हैं। ये कपल पहली बार टेक्स्ट फॉर यू में बड़े पर्दे पर एकजुट होंगे।

ये कपल हमेशा से ही अपनी कई रोमांटिक चीजों और तस्वीरों को लेकर सुर्खियों बना रहता है। दोनों अक्सर ही अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल प्रियंका ने निक जोनस को गाड़ी से धक्का मारकर बाहर निकाल दिया और साथ ही अपशब्द भी कहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये उनकी फिल्म टेक्सट फॉर यू का हिस्सा हैं, जिसकी वो शूटिंग कर रहे हैं। इससे ये साफ होता है  प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को जो कार से धकेला है वो असल घटना नहीं है बल्कि ये एक रील घटना थी। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई थी। जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में 2018 को उन्होंने 7 फेरे लिए थे। उन्होंने शादी हिंदू और फिर क्रिश्चन रीति रिवाज से रचाई थी। कई लोग बोलते हैं कि निक जोनस कम वक्त में पूरे भारत में नेशनल जीजू के नाम से जाने जाते हैं।

प्रियंका की झोली में कई फिल्में हैं जिनमें नेटफ्लिक्स के ओरिजनल वी कैन बी हीरोज और द व्हाइट टाइगर शामिल हैं। टेक्स्ट फॉर यू के बारे में बात करते तो फिल्म में सैम ह्युघन, सेलिन डायोन, रसेल टोवी, स्टीव ओराम, ओमिद जावेलिली, सोफिया बार्कले, लिडिया वेस्ट, अरिंजने केने और सेलेना इमी इसमें शामिल हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.