Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

हमेशा बेटी आराध्या को साथ रखने पर ऐश्वर्या राय पर खड़ा हुआ सवाल, फैंस बोले - स्कूल नही जाती हैं क्या ?

ऐश्वर्या राय बच्चन को किसी भी फंक्शन या फिर इवेंट में आराध्या बच्चन के साथ देखा जा रहा है। अंबानी परिवार का फंक्शन हो या फिर गणपति बप्पा के दर्शन हर जगह मां बेटी की जोड़ी साथ नजर आती है।

Advertisement
Image Credit: ऐश्वर्या राय बच्चन
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 18 September 2024

ऐश्वर्या राय बच्चन को किसी भी फंक्शन या फिर इवेंट में आराध्या बच्चन के साथ देखा जा रहा है। अंबानी परिवार का फंक्शन हो या फिर गणपति बप्पा के दर्शन हर जगह मां बेटी की जोड़ी साथ नजर आती है। अब सोशल मीडिया यूजर्स भी ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन की जोड़ी को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय दुबई अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची है जहां पर उन्हें आराध्या के साथ स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में दुबई में ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन का ग्रैंड वेलकम किया गया है। वहीं, इस वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या को साथ देखने के बाद फैंस बेटी की पढ़ाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

ऐश्वर्या राय बच्चन दुबई में SIIMA अवॉर्ड फंक्शन अटेंड करने पहुंची हैं। यहां पर एक्ट्रेस पैपराजी के कैमरे में कैद हो गई हैं। इस दौरान आराध्या बच्चन को भी देखा गया वायरल वीडियो में ऐश्वर्या राय काफी खुश नजर आ रही हैं उनके साथ बेटी आराध्या भी मौजूद हैं। वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया है, 'ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या का इस्तेमाल कर रही हैं।' दूसरे यूज़र ने लिखा है, 'क्या आराध्या स्कूल नहीं जाती हैं ?' तीसरे यूज़र ने लिखा, 'आराध्या हर समय मां ऐश्वर्या के साथ नजर आती हैं तो स्कूल कब जाती हैं ?'

हमेशा बेटी को साथ क्यों रखती हैं ऐश्वर्या ?

ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी बेटी को पहले प्रायोरिटी देती है बाकी सारे काम उनके लिए दूसरे नंबर पर हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि स्टार्स के बच्चे लग्जरियस लाइफ जीते हैं, लेकिन उन्हें नॉर्मल लाइफ भी जीना चाहिए। एक्ट्रेस ने यह इंटरव्यू तब दिया था जब आराध्या काफी छोटी थीं। ऐश्वर्या राय ने यह भी बताया था कि वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने और लेने भी जाती हैं। ऐश्वर्या राय यह चाहती हैं कि उनकी बेटी जिंदगी के हर फेज का एक्सपीरियंस करें।

इस फिल्म के लिए मिला अवार्ड 

ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिला है। ऐश्वर्या राय को स्पेशल गेस्ट के तौर पर दुबई इनवाइट किया गया है। इतना ही नहीं, हर मौके पर ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन अपनी स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करती हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.