Story Content
आश्का ने क्यों मांगी
ठक्कर परिवार सहित सवी से माफ़ी? तारा के किस गिफ्ट ने किया सवी को इमोशनल? क्यों आशका को
हुआ अपनी गलतियों का एहसास? सवी-रजत को करीब आते देख कर आशका चलेगी कौन सी नई चाल? स्टारप्लस के
सीरियल गुम है किसी के प्यार में की आगे की कहानी में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही हाई
वोल्टेज ड्रामा।
क्यों हुई आशका नशे
में चूर?
जी हां क्योंकि शो में
अब आपको देखने को मिलने वाला है भरपूर एंटरटेनमेंट। जहां पर अर्श की सच्चाई बहार आने
के बाद आशका का हाल काफी ही ज्यादा बेहाल हो गया है। ऐसे में वो नशे की हालत में
खुद को चूर कर लेगी। जिसके चलते रजत आशका और कियान को अपने घर यानी की ठक्कर हाउस
ले आएगा।
रजत ने लिया कौन सा
बड़ा फैसला?
ऐसे में रजत को यूं
आशका के साथ देखकर श्री का गुस्सा काफी ही ज्यादा हाई हो जाएगा। जिसके चलते श्री
रजत से जब आशका को घर से बाहर निकालने के लिए कहेगी, तो रजत उसे बताएगा कि अब आशका
ठक्कर हाउस में ही रहेगी, जिसे सुनकर श्री के पेरो तले ज़मीन खिसक जाएगी। ऐसे में
रजत के इस फैसले को सुनने के बाद श्री राजेंद्र से रजत को समझने के लिए कहती नजर
आई।
क्यों आशका की एंट्री
पर सवी को हुई दिक्कत?
हालांकि रजत अपना
फैसला बदलने के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं होगा। इसके बाद वहां पर जब सवी की एंट्री
होगी तो सवी भी इस बार आशका के खिलाफ ही बात करेगी। लेकिन रजत उसकी भी एक नहीं
सुनेगा। ऐसे में श्री सवी को रजत से बात करने को कहेगी तो सवी साफ इंकार कर देगी।
जिसके बाद रजत कियान के बारे में जब बताया जाएगा तो सभी लोग शांत हो जाएंगे।
रजत की किस हरकत पर
टूटा सवी का दिल?
ऐसे में रजत जब आशका
की मदद कर रहा होगा तो सवी उसे ये सब करते हुए देख लेगी। जिसके बाद उसका गुस्सा और
भी ज्यादा बढ़ जाएगा। ऐसे में रजत सवी को समझने की कोशिश करेगा लेकिन सवी उल्टा
रजत पर ही भड़क जाएगी। वहीं नाश्ते की मेज पर जब पूरा ठक्कर परिवार मौजूद होगा तो
आशका भी वहां आ जाएगी और वो सभी से माफ़ी मांगती हुई दिखेगी।
क्यों आशका ने मांगी
ठक्कर परिवार से माफी?
हालांकि कोई भी आशका
से ठीक तरह से बात नहीं करेगा। लेकिन फिर भी आशका अपनी गलतियों को माफ़ी मांगना
जारी रखेगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि रजत जब सवी को उसका हॉल टिकट देगा तो सवी
काफी ही इमोशनल हो जाएगी। जिसके बाद रजत सई मिल कर सवी के लिए स्टडी रूम तैयार कर
देंगे। जिसे देख कर सवी का हौंसला और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।
तारा-सवी के बीच हुई
सुलह?
ऐसे में सवी भी पूरी
मेहनत के साथ अपनी परीक्षा की तैयारी करना शुरू कर देगी। इस बीच रजत सवी का पूरा
ख्याल रखेगा। इतना ही नहीं पूरा ठक्कर परिवार सवी को शुभकामनाएं देता नजर आया।
यहां तक की तारा ने भी सवी को एक गिफ्ट दिया जिसके बाद दोनों एक दूसरे को गले
लगाते दिखे। ऐसे में ये सब देख कर आशका को अपना अतीत याद आ जाएगा। जिसके बाद वो
अपनी करी गलतियों की वजह से फुट-फुट कर रोने लगेगी।
आशका चलेगी अब कौन सी
नई चाल?
जिसके चलते आशका एक
बार फिर कियान का इस्तमाल करके रजत को सवी से दूर करने की पूरी कोशिश करती हुई दिखेगी।
जहां पर कियान रजत से दोबारा पहले जैसा सब कुछ सही करने को कहेगा। ऐसे में सई भी
सवी का हाथ छोड़कर अपनी कियू भैया और आशका मम्मा के पास चली जाएगी। जिसे देखने के
बाद सवी का दिल कांच की तरह टूट जाएगा।
अब ऐसे में ये देखना
तो काफी ही ज्यादा दिलचस्प होगा कि क्या करेगा अब रजत? कैसे समझाएगा सवी को? क्या आशका की
एस चाल के बाद सवी हो जाएगी रजत सई से हमेशा के लिए दूर?
इस सीरियल से जुड़ी
लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए फोलो और सब्सक्राईब करें इंस्टाफीड को.




Comments
Add a Comment:
No comments available.