Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ghum hai kisi ke pyar main: सवी के खातिर रजत ने उठाया बड़ा कदम, क्या करेगी वो?

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में एक अप्रत्याशित मोड़ आने वाला है। रजत ने सवी के खातिर अपनी जान डाली खतरे में, वहीं आश्का रजत के करीब आने के लिए अपने बेटे का इस्तेमाल करेगी। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होने वाला है?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 18 January 2025

क्यों सवी ने मारा रजत को ज़ोरदार चांटा? क्या सवी के खातिर रजत डालेगा अपनी जान खतरे में? क्यों आशका ने की सवी को परिवार से अलग करने की कोशिश? स्टारप्लस के सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की आगे की कहानी में आपको देखने को मिलने वाला है काफी दिलचस्प ट्विस्ट। जहां पर रजत सवी को परीक्षा देने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल कर मोटिवेट करने की कोशिश करेगा।

 

क्यों IAS Exam देने से सवी ने किया मना?

जी हाँ, शो के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा काफी हाई वोल्टेज ड्रामा। जहां पर सवी रजत से अपने बुरे अतीत के कारण परीक्षा देने से साफ मन कर देगी। जिसे सुनने के बाद रजत काफी ही ज्यादा टेंशन में आ जाएगा। जिसके बाद रजत सवी के मन के डर को ख़त्म करने के लिए एक प्लान बनाएगा।

 

आशका की किस बात ने सवी को किया हैरान?

ताकी सवी अपना सपना पूरा कर सके। बता दें कि रजत कियान की वजह से आशका के कमरे में सोता हुआ नजर आएगा। जहां कियान की जिद्द के कारण रजत आशका को एक साथ एक ही बिस्तर पर सोना पड़ेगा। जिसके चलते अगली सुबह आशका जानबुझकर इस बारे में में सवी के आगे जिक्र करेगी। जिसे सुनने के बाद सवी काफी ही ज्यादा हैरान हो जाएगी।

 

क्यों रजत-सवी के बीच हुआ झगड़ा?

हालांकि इस बीच सवी रजत से सई को सच बताने के लिए कहेगी तो रजत उसे ऐसा करने से मना कर देगा। जिसके बाद वो उसे एक खुले मैदान में ले जाएगा। जहां पर वो सवी परीक्षा देने के लिए कहता नजर आया। ऐसे में सवी परीक्षा देने से साफ मना कर देगी। लेकिन रजत उसकी एक नहीं सुनेगा। जिसके करण दोनों के बीच बड़ा झगड़ा हो जाएगा।

 

क्या सवी के खातिर रजत डालेगा अपनी जान खतरे में?

बता दें कि इस बीच रजत एक कुर्सी पर जा कर बैठ जाएगा। जहां उसके चारो तरफ आग लग जाएगी। ये सब देख कर सवी काफी ही ज्यादा घबरा जाती है। बता दें कि सवी रजत को बचाने की कोशिश करेगी। लेकिन रजत भी अपनी बात से पीछे नहीं हटेगा। ऐसे में रजत की जिद्द के आगे सवी पेपर लिखना शुरू कर देगी।

 

क्यों सवी ने मारा रजत को ज़ोरदार चांटा?

जहां पर रजत की हालत काफी ही खराब हो चूकी होगी। ऐसे में सवी पूरी स्पीड से अपने एग्जाम को खत्म कर देगी और फिर लकी से आग बुझाने की रिक्वेस्ट करती दिखेगी। ऐसे में रजत जेसे ही सवी के पास आएगा. सवी गुस्से में आ कर रजत को ज़ोरदार चांटा जड़ देगी। हालांकि रजत थप्पड़ खान के बावजूद भी मुस्कुरा रहा होगा।

 

क्या सवी को अलग करने की कोशिश करेगी आशका?

ऐसे में सवी रजत एक दूसरे के काफी करीब आते नज़र आने वाले हैं। वही फिर सई सवी को पढ़ते देख कर काफी ही खुश हो जाएगी। लेकिन इस बीच आशका सवी को पूरा परिवार से अलग करने की पूरी कोशिश करती हुई नज़र आने वाली है। इतना ही नहीं रजत सोवी को एक साथ देख कर आशका सवी पर ताना भी मारेगी। जिसके बाद सवी काफी ही अकेला महसूस करेगी।

 

सवी ने किया सई से कौन सा वादा?

जिसके कारण सवी अपने कमरे में जा ही रही होगी के तभी वहां पर सई आ जाएगी। जिसके बाद सवी सब कुछ भूलाकर सई से आईएएस अधिकारी बनने का वादा करती नजर आई। अब ऐसे में ये देखना तो काफी ही ज्यादा दिलचसप होगा कि क्या सवी कर पाएगी अपना आईएएस बनने के सपने को पूरा? या फिर परीक्षा के समय आ जाएगा फिर से उसे अपना अतीत याद?

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जान ने के लिए बने रहें इंस्टाफीड के साथ।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.