इस फिल्म के बाद से बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार बने थे राजेश खन्ना, ऐसा रहा था काका का राजनीति सफर

सुपरस्टार राजेश खन्ना का जन्मदिन है। उनके इस खास मौके पर हम उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे जोकि आपने पहले कभी शायद सुनी होगी।

  • 2385
  • 0

पहले सुपरस्टार के नाम से बॉलीवुड में पहचाने जाने वाले एक्ट राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है। राजेश खन्ना को प्यार से सभी काका कहकर बुलाते थे। वो एक ऐसे एक्टर रहे हैं जिन्होंने 1969 से 1971 तक लगातार 15 सुपरहिट फिल्में की थी।  उन तमाम फिल्मों में दो रास्ते, खामोशी, कटी पतंग, प्रेम नगर जैसी फिल्में शामिल रही हैं। लेकिन आइए उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं कि कैसा रहा है उनका सुपरस्टार बनने से लेकर राजनीति तक का पूरा सफर।


- सुपरस्टार राजेश खन्ना का जन्म अमृतसर में 1942 के अंदर हुआ था।

- बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि उनका असली नाम जतिन खन्ना था। उनके एक अकंल के के तलवार ने उनका नाम फिल्मों में आने से पहले बदलकर राजेश खन्ना रख दिया था। इसके बाद सभी लोग उन्हें प्यार से काका के नाम से बुलाने लगे थे।

- जब एक्टर मुंबई में शिफ्ट हो गए तो वो अपने परिवार के साथ मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर रहते थे।

- अपने स्कूल से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई उन्होंने वही से ही पूरी की थी। उनके सहपाठी रवि कपूर यानी जीतेंद्र हुआ करते थे।

- एक्टर ने डिंपल कपाड़िया संग शादी की थी। राजेश खन्ना की बड़ी बेटी का जन्म भी आज ही के दिन 29 दिसंबर को हुआ था।

- स्कूल में वो थे तब से ही उनका झुकाव थिएटर की तरफ ही था। इसके बाद उन्होंने कई नाटकों में हिस्सा लिया और इनाम भी जीते। वो पहले ऐसे न्यूकमर थे जोकि एम जी स्पोर्ट्स कार से ऑडिशन देने जाते थे।

 - राजेश खन्ना ने अपनी अपनीफिल्म आखिरी खत्त की थी जिसे चेतन आनंद ने डायरेक्ट किया था। उन्होंने इस फिल्म को 40वें ऑस्कर के लिए भारत की ओर से भेजा था।

- उन्हें फिल्म आराधना के बाद ही पहले सुपरस्टार के तौर पर घोषित किया गया था। 

- 2013 में राजेश खन्ना को भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इन सबके अलावा उन्होंने राजनीति की दुनिया में भी कदम रखा और कांग्रेस पार्टी के सांसद वो बने और लोकसभा पहुंचे। 

- 2018 में लंबे समय से बीमार चलने के बाद 18 जुलाई को उन्होंने अपने बंगले आशीर्वाद में आखिरी सांस ली।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT