राजीव कपूर का हार्ट अटैक के चलते हुआ निधन, नीतू कपूर- भाई रणधीर ने ऐसे किया कंफर्म

राजीव कपूर को हार्ट अटैक आने के बाद तुरंत ही अस्पताल में ले जाया गया और वहां जब पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • 1598
  • 0

बॉलीवुड से एक बेहद ही दुखद खबर इस वक्त सामने आ रही है। कपूर परिवार पर एक बार फिर से गम का पहाड़ टूट गया है। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और रणधीर-ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन 9 फरवरी 2021 को हो गया है। उनकी उम्र 58 साल की थी। हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया।  राजीव कपूर को हार्ट अटैक आने के बाद तुरंत ही अस्पताल में ले जाया गया और वहां जब पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस खबर को कंफर्म करते हुए रणधीर कपूर ने कहा , 'मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। मैं अभी हॉस्पिटल में ही हूं और उनकी डेड बॉडी मिलने का इंतजार कर रहा हूं।' इसके अलावा एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजीव कपूर की फोटो शेयर करते हुए उनके निधन की खबर को कंफर्म किया है।

राजीव कपूर ने अपने दोनों भाईयों की तरह बॉलीवुड में हाथ आजमाया था और काफी वक्त तक काम भी किया। लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता हाथ नहीं लगी। उन्होंने हिंदी सिनेमा में बतौर एक्टर, निर्देशक और प्रोड्यूसर काम किया था। इसके अलावा शम्मी कपूर और शशि कपूर राजीव के चाचा थे। एक्टर के फ्रंट वर्क की बात करें तो उन्होंने साल 1983 में रिलीज हुई एक जान हैं हम से बतौर एक्टर डेब्यू किया था। इसके बाद 1985 में आई फिल्म राम तेरी गंगा मैली में उन्होंने लीड रोल निभाया था। इसके बाद उन्होंने लवर बॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेस जैसी फिल्म में काम करके सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हासिल की थी।

एक्टर के इस निधन पर बॉलीवुड की कई हस्तियां दुख जताती हुई नजर आई है। गायिका लता मंगेशकर ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा- मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे, गुणी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हुआ। सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे यही मेरी प्रार्थना है। 

LEAVE A REPLY

POST COMMENT