Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का डेड अवस्था में पहुंचा ब्रेन, हार्ट में भी हो रही है परेशानी

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से जुड़ी एक बेहद ही बड़ी अपडेट इस वक्त सामने आ रही है। उनकी हालत और भी ज्यादा खराब होती जा रही है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 18 August 2022

सबसे बड़े कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर एक बहुत ही बड़ी जानकारी इस वक्त सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी हालत अब पहले से ज्यादा खराब हो चुकी है। उनका ब्रेन लगभग  लगभग डेढ़ अवस्था में चला गया है। कॉमेडियन के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। उन्होंने कहा कि हम सब अब भगवान के भरोसे हैं। वह कोई करिश्मा जरुर करें।

कॉमेडियन को लेकर सामने आई ये खबर सही में चिंता करने वाली साबित हुई है। उनके मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना का ये कहना है कि सुबह डॉक्टर्स ने इस बात की जानकारी दी थी कि कॉमेडियन का ब्रेन इस वक्त काम नहीं कर रहा है। वो बिल्कुल डेड अवस्था में पहुंच गया है। यहां तक की उनका हार्ट परेशान कर रहा है। इस वक्त हम लोग परेशान है। इस वक्त सभी लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। परिवार के लोग भी इस चीज को लेकर कुछ समझ नहीं पा रहे हैं।

10 अगस्त के दिन राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एक होटल में जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे उसी वक्त उन्हें कार्डिक अरेस्ट हुआ था। इसके बाद वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराए गए। राजू श्रीवास्तव को पिछले 8 दिनों से अभी तक होश नहीं आया। डॉक्टर्स के टीम उनका लगातार ख्याल रख रही हैं और गुरुवार सुबह एक्टर शेखर सुमन ने राजू श्रीवास्तव की हेल्थ अपडेट दे दी थी। उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि राजू की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कुछ भी होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। बल्कि उनके फैंस को और भी उनकी चिंता होने लगी है। ऐसे में हम सभी इस चीज की प्रार्थना करने में जुटे हुए हैं कि कॉमेडिन की सेहत जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.