10 साल की उम्र में टीना अंबानी की शादी में परोसा था राखी सावंत ने खाना, ऐसे बाद में चमकी किस्मत

बॉलीवुड में हर कोई राखी सावंत को आज जानता है लेकिन क्या आपको पता है कि इस जगमगती दुनिया में कदम रखने से पहले उन्हें कितने संघर्ष करने पड़े थे।

  • 2836
  • 0

हम में से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी बातें खुलकर रखने से घबराते हैं। लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसी कलाकार मौजूद हैं जोकि कभी भी कुछ भी कहने से नहीं घबराती है। यहां हम बात कर रहे हैं आइटम गर्ल और एक्ट्रेस राखी सावंत की। वो हमेशा से ही अपने बयानों और बातों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। बिना इस बात की परवाह किए कि उनके बारे में कौन क्या सोचेगा। वैसे राखी सावंत की जिंदगी की हकीकत बहुत कम लोग जानते हैं क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में अपनी पहचान बनानाे के लिए वो अपने परिवार वालों से भी लड़ पड़ी थी। यहां हम ये सारी बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज राखी सावंत का जन्मदिन है। ऐसे में आइए जानते हैं उनके संघर्ष के दिनों से बॉलीवुड में नाम कमाने तक का पूरा सफर यहां।

- 25 नवंबर 1978 को राखी सावंत का जन्म मुबंई में हुआ था। ऐसे में आज वो अपना 42वां जन्मदिन मना रही है।

-  राखी ने अपना बचपन संघर्ष से भरा बिताया था। 10 साल की उम्र में टीना अंबानी की शादी में परोसा था मेहमानों को खाना। काम के लिए मिले थे 50 रुपये।

- घर में आर्थिक तंगी होने के चलते घरवाले ने कराया था उनसे ये काम।

- वो एक ऐसी परिवार में जन्मी थीे जहां घर की महिलाओं और लड़कियों को ज्यादा आजादी नहीं दी जाती थी। 

- इसी के चलते जब उन्होंने सिर्फ 11 साल की उम्र में डांडिया नाचने की जिद्द की थी तो उनकी मां और मामा ने जो किया वो हैरान कर देने वाला था। 

- राखी की मां और मामा ने मिलकर एक्ट्रेस के बाल काट दिए थे। उनके बालों को इस तरह से काट गया था कि देखने वाले को ऐसा लगे कि उनके बालों को जला दिया गया है। वो पूरे दिन आइने के सामने खड़े होकर रोया करती थी।

- इस पूरी घटना के बाद उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर कुछ करने की ठानी।

-  राखी ने सबसे पहले अपने करियर की शुरुआत 1997 में आई फिल्म अग्निचक्र के साथ की थी।

- बाद में एक्ट्रेस जोरू का गुलाम, ये राते हैं प्यार के जैसी फिल्मी में छोटे-मोटे ही रोल करती हुई नजर आईं। कई फिल्मों में उन्होंने आइटम सॉन्ग भी किए। वो राजनीति में भी काफी सक्रिय रहती हुई नजर आती है। 

-प्यार के मामले में राखी कही न कही अनलकी रही है। वो एक्टर अभिषेक अवस्थी के साथ पहले रिलेशनशिप में काफी समय तक रही थी और इस दौरान उन्होंने नच बलिए जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था। लेकिन इससे पहले दोनों शादी करते उनका रिश्ता टूट गया था। 

- नेशनल टेलीविजन पर भी राखी ने अपना स्वयंवर रचाया था लेकिन उसमें भी सफलता हाथ नहीं लगी। लेकिन अब राखी ने शादी कर ली है। वैसे राखी के दूल्हे को अभी तक किसी ने भी नहीं देखा है।


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT