Story Content
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों को शादी के जोड़े में देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं। कपल ने सेरेमनी साउथ गोवा में लोकेटेड आईटीसी ग्रैंड होटल में रखी थी। उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही इस शादी में शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद ये कपल पैपराजी के सामने पोज देते हुए दिखाई दिए। उनकी शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होते हुए दिखाई दिए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।
हर कोई उनके ब्राइडल लुक को देखने के लिए काफी वेट कर रहे थे। फोटोज आते ही फैंस के चेहरे खिल गए हैं। शादी के लाइट पिंक जोड़े में दुल्हनिया बेहद सुंदर लग रही हैं। वहीं, दुल्हे राजा भी क्रीम कलर के आउटफिट में काफी स्मार्ट दिख रहे हैं। कल मंगलवार को मेहंदी और संगीत सेरेमनी रखी गई। कई बॉलीवुड सेलेब्स सेरेमनी में शामिल होने के लिए गोवा पहुंचे।
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा ने जमकर की परफॉर्मेंस
शिल्पा शेट्टी ने सेरेमनी में पति राज कुंद्रा के साथ परफॉर्म किया। संगीत सेरेमनी में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, रवि किशन, विशाल मिश्रा जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने पंजाबी और सिंधी रीति रिवीजों से शादी की है। कपल की शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में रकुल ने बताया था कि वो और जैकी एक ही बिल्डिंग में रहते थे। दोनों कहने को तो पड़ोसी थे, लेकिन दोनों के बीच कभी बात नहीं हुई थी। जैकी और रकुल की बात पहली बार लॉकडाउन के समय हुई थी। इसके बाद उनकी मुलाकात होने लगी थी। ऐसे ही दोनों ने लगभग 3 से 4 महीने तक दोस्ती वाला बॉन्ड शेयर किया।
Comments
Add a Comment:
No comments available.