Story Content
क्या तेजस्विनी चली जाएगी अकेले ही ऋतुराज से मिलने नागपुर? कैसे जुड़ेगा नील और तेजस्विनी का किस्मत कनेक्शन? क्या ऋतुराज छोड़ देगा तेजस्विनी को सुनसान सड़क पर अकेले? क्यों तेजस्विनी को लेनी पड़ी नील की मदद? स्टारप्लस के सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की कहानी में आपको देखने को मिलने वालें हैं काफी ही दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न।
शो में शुरू हुआ लव
ट्राइंगल ट्रेक!
जहां शो के आने वाले
एपिसोड में आपको देखने को मिवने वाला है लव ट्राइएंगल का ट्रैक। दरअसल, आज के एपिसोड
में आप देखेंगे कि जहां एक तरफ तेजस्विनी का पूरा परिवार त्रयंबकेश्वर पहुंच गया
है तो वहीं दूसरी तरफ नील और ऋतुराज भी शिवरात्रि के मौके पर त्रयंबकेश्वर पहुंच गए
हैं।
क्या तेजस्विनी और
ऋतुराज की होगी फिर से मुलाकात?
जिसके चलते एक बार फिर
से तेजस्विनी और ऋतुराज की होगी एक खास मुलाकात। दरअसल, शिवरात्रि के बड़े मौके पर तेजस्विनी की आई
यानी की मुक्ता स्टेज परफॉर्मेंस देती नज़र आई। जहां वो अपने शास्त्रीय संगीत के
ज़रिए दर्शकों का दिल खुश करती नज़र आईं, तो वहीं तेजस्विनी भी परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह तैयार होगी।
क्या ऋतुराज करेगा
तेजस्विनी के साथ परफॉर्म?
हालांकि उसे इस बात की
खबर नहीं होगी के वहां पर उसका ड्रीम बॉय यानी कि ऋतुराज भी मौजूद होगा। बता दें
कि तेजस्विनी शिव जी की भक्ति में लीन होती हुई नज़र आई। जहां वो भगवान शिव के लिए
गाना गाते हुए नज़र आने वाली है। ऐसे में तेजस्विनी की सुरीली आवाज ने सभी लोगों
को चौंका दिया। यहां तक की भगवान शिव की आराधना कर रहा नील भी खुद को तेजस्विनी को परफॉर्म करते हुए देखने
से रोक नहीं सकेगा।
क्या नील को होगा तेजा
के लिए प्यार का एहसास?
जहां एक तरफ नील
तेजस्विनी का गाना सुनकर इवेंट में आ जाएगा तो वहीं दूसरी तरफ ऋतुराज भी खुद को
तेजस्विनी के साथ दोबारा से परफॉर्म करने के लिए रोक नहीं सकेगा। ऐसे में ऋतुराज
को ऐसे अचानक से आते देख तेजस्विनी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता। जिसके बाद
ऋतुराज तेजस्विनी से यूं अचानक आने से माफ़ी माँगेगा। लेकिन तेजस्विनी अपने
ख्यालों में ही होगी।
ऋतुराज और तेजस्विनी
के बीच हुई प्यार की शुरूआत!
जिसके बाद तेजा जब
अपने आई बाबा के पास जाएगी तो ऋतुराज उसे अपनी बातों से रोक लेगा। जहां वो तेजा को
गजरा देता भी दिखा। जिसके बाद दोनों के बीच एक अच्छा बॉन्ड देखने को मिला। वहीं
नील के मन में भी प्यार दस्तक दे चुका है। तभी तो वो तेजा को परफॉर्म करते देख
काफी ही मुस्कुराता हुआ नज़र आया।
ऋतुराज और तेजस्विनी
डूबे प्यार के रंग में!
वहीं ऋतुराज तेजस्विनी
को अपने साथ बैठने के लिए अनुरोध करता हुआ नज़र आएगा। जिसके बाद तेजा ऋतुराज के
साथ वीआईपी एरिया में बैठ जाएगी। जिसके बाद दोनों के बीच ढेर सारी बातें होना शुरू
हो जाएंगी और इसी दौरान दोनों एक दूसरे के साथ नंबर एक्सचेंज भी कर लेंगे। और यहीं
से शुरू होगी ऋतुराज और तेजस्विनी के प्यार की कहानी। इसके अलावा दोनो ही एक दूसरे
को प्यार का रंग लगाते भी दिखे।
क्या तेजस्विनी ऋतुराज
से मिलने आएगी नागपुर?
जो तेजस्विनी के लिए
किसी सपने के सच होने से कम नहीं था। इसके साथ ही आपको बता दें की शो का आने वाला
एपिसोड होने वाला है आपके लिए काफी ही दिलचस्प हैं। जी हां क्योंकि तेजस्विनी ऋतुराज
से मिलने अकेले नागपुर चली जाएगी। जहां पर ऋतुराज तेजस्विनी से अपने प्यार का इज़हार
भी कर देगा। लेकिन अपने कॉन्सर्ट के कारण वो तेजस्विनी को अकेला ही छोड़ देगा।
क्या तेजा को लेनी पड़ेगी नील की मदद?
जिसकी बदौलत तेजस्विनी
आधी रात में अकेले बीच सड़क पर खड़ी होगी। ऐसे में वहां पर नील की एंट्री होगी। जो
तेजा को ऐसे अकेले सुनसान रास्ते पर देख कर उसे लिफ्ट देने की बात कहेगा। जिसके
बाद तेजस्विनी नील पर भरोसा करने में कतराती हुई नजर आई।
लेकिन अब ऐसे में ये
देखना तो काफी ही ज्यादा दिलचस्प होगा की क्या तेजस्विनी लेगी नील की मदद? क्या दोनों के
बीच हो जाएगी दोस्ती की शुरुआत?
इस सीरियल से जुड़ी
लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए बनें रहें इंस्टाफीड के साथ।




Comments
Add a Comment:
No comments available.