Sajid Khan B'day: छोटी सी उम्र में उठा पिता का साया, बचपन में खानी पड़ी थी जेल की हवा

डायरेक्टर साजिद खान की जिंदगी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। यहां जानिए कैसे बचपन में गरीबी झेलने से लेकर बॉलीवुड में मचाया धमाल।

  • 2800
  • 0

बॉलीवुड की दुनिया जितनी बड़ी है उसे शानदार बनाने का काम उतने ही कई लोगों ने किया है। इस लिस्ट में वैसे तो कई कलाकार, डारेक्टर और छोटे से छोटे लोग जुड़े हुए हैं। उन्हीं में से एक हैं फिल्म जगत को शानदार मूवीज देने वाले साजिद खान। आज साजिद खान का जन्मदिन है और वो अपना 50 साल के पूरे हो गए हैं। जिस तरह की शानदार जिंदगी वो अभी जी रहे हैं बचपन में उतनी ज्यादा गरीबी की मार उन्होंने खाई है। इतना ही नहीं जब वो छोटे थे उनके माता-पिता अलग हो गए थे। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी वो बातें जो शायद ही आप जानते होंगे जो कि कुछ इस तरह से है- 

- साजिद खान का जन्मदिन 23 नवंबर 1971 को मुंबई में हुआ था।

- काफी परेशानी में गुजरा बचपन। जब वो 6 साल के थे तब माता-पिता का तलाक हो गया था।

- पिता एक फिल्मेकर थे जो कि असफलता के कारण शराब में डूबे रहते थे। लिवर हो गया था खराब।

- जब साजिद 14 साल के थे तब पिता का हो गया था निधन, जिसके बाद उनकी बहन फराह खान ने घर चलाने के लिए बैकग्राउंड डांसर काम किया। 

- साजिद पढ़ाई में ज्यादा अच्छे नहीं थे तभी 10वीं में तीन बार फेल हुए थे।

- साजिद खान ने खुद इस बात को काबूल था कि वो 15 साल की उम्र में जेल जा चुके हैं। 

- साजिद ने बताया था कि ब्रूस ली की फिल्म वो अपने दोस्त के साथ देखने गए थे, इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त से कहा कि 

वो रेलवे  ट्रैक के बीच से होकर घर जाएंगे, ऐसा करने के दौरान एक हवलदार ने दोनों को पकड़ लिया।

- साजिद खान ने जैकलीन फर्नांडिज को हाउसफुल 2 में ब्रेक दिया था। इसके बाद दोनों के बीच की नजदीकियों बढ़ती गई और दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन 2017 में उनका ब्रेकअप कर लिया। दरअसल जैकलीन साजिद को लेकर पोजेसिव हो गई थी जो कि डारेक्टर को पसंद नहीं आया।

- अजय देवगन और साजिद खान बचपन के दोस्त हैं। एक वक्त ऐसा था अजय उनके खाने-पीने और सिगरेट का खर्च उठाया करते थे।

- लेकिन इन सबके बीच ये भी बात भी सामने आई कि साजिद खान को महिलाओं के साथ कैसे बर्ताव करना है वो बिल्कुल भी नहीं आता है। बिपाशा बसु और दिया मिर्जा ने भी इस चीज पर आपत्ति जताई थी।

- साजिद ने अपना करियर दूरदर्शन के बेहतरीन शो मैं भी डिटेक्टिव से शुरू किया था।

- साजिद खान पर मीटू मूवमेंट के चलते कई विवादित आरोप लगे थे, जिसके बाद वो हाउसफुल 4 से अपना नाम पीछे ले लिया था।



RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT