Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

4 साल फिल्में फ्लॉप होने के बाद बर्बाद होने लगा था करियर, ऐसे सलमान खान ने पकड़ी थी रफ्तार

सलमान खान का आज जन्मदिन है। कोरोना काल का ध्यान रखकर वो अपना इस बार का जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं एक्टर की जिंदगी से जुड़ी खास बातों के बारे में यहां.

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | मनोरंजन - 27 December 2020

एक्टर सलमान खान यानी बॉलीवुड के चुलबुल पांडे आज 55 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने फार्महाउस पर रात को 12 बजे मीडिया के बीच आकर पहले एक छोटा सा केक काटा और इसके साथ ही लोगों से कोरोना वायरस को लेकर सावधानी बरतने की भी बात कही है। वैसे सलमान खान 2020 में जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में बने रहे हैं, लेकिन वो हमेशा से ही अपने फैंस के बीच छाए रहते हैं। आइए यहां जानते हैं उनके इस खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में यहां जोकि बहुत कम लोगों को पता है।

 1 - बहुत कम लोगों को ये पता है कि सलमान खान के दादा अफगानिस्तान से आकर भारत के मध्य प्रदेश राज्य में आकर गए थे। इसके अलावा उनकी मां मराठी हिंदू है।

2 - फिल्म बीवी हो तो ऐसी उनकी पहली फिल्म थी, इस फिल्म में उन्होंने सहायक कलाकार शानदार कम किया था।

3 - इसके बाद सलमान खान ने लीड रोल के तौर पर सूरज बड़जात्या की रोमांटिक फिल्म मैंने प्यार किया से की थी। ये फिल्म सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी है।

4- सलमान खान को फिल्म मैंने प्यार क्यों किया फिल्म के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर फिल्मफेयर मिला था।

5- पीपुल मैगजीन ने 2004 में सलमान खान को बेस्ट लुकिंग मैन इन द वर्ल्ड की लिस्ट में सातवां और भारत के अंदर पहला स्थान दिया था।

6- सलमान खान के करीब लोगों का ये कहना है कि यदि एक बार एक्टर किसी पर नजर हो जाए तो आसानी से माफ नहीं करते हैं। इसका परफेक्ट उदाहरण है शाहरुख खान और विवेक ओबेरॉय।

7- फिल्म मैंने प्यार क्यूं किया के बाद उनकी सारी फिल्मे जैसे कि बाबुल, सांवरिया बुरी तरह से फ्लॉप हुई। कम से कम चार साल तक उनकी सारी फिल्में फॉलो गई। ऐसा लगने लगा था कि सलमान खान का करियर खत्म होने की कगार पर है। लेकिन पार्टनर और वांटेड जैसी फिल्मों ने अपना जादू चलाया।

8- अपने दोस्तों की फिल्मों में छोटा सा रोल निभाने के लिए वो हमेशा तैयार हो जाते हैं। वे अपने रोल के बारे में नहीं जानते है बल्कि पूछते हैं कि कब आना है।

9- एक्टर के अलावा सलमान खान एक लेखक भी रह चुके हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों की कहानी तक लिखी है। साथ ही उन्हें पेंटिंग्स करना भी बेहद पसंद है।

10- सलमान खान को इंटरव्यू देना बिल्कुल भी पसंद नहीं है लेकिन फिर भी पब्लिसिटी के लिए फिल्म की उन्हें ऐसा करना पड़ता है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.