Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कभी ऐसा था सलमान खान का स्वभाव, बड़ों का करते हैं मान-सम्मान

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के बारे में हर कोई जानता है लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जो उनके फैंस भी बहुत कम ही जानते हैं।

Advertisement
Image Credit: सलमान खान
Instafeed.org

By Pooja Mishra | New Delhi, Delhi | मनोरंजन - 23 December 2024

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के बारे में हर कोई जानता है, लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जो उनके फैंस भी बहुत कम ही जानते हैं। आपने सलमान खान के मिजाज को लेकर कई तरह के किस्से सुने होंगे जो दोस्तों के दोस्त और दुश्मनों के दुश्मन के रूप में जाने जाते हैं। जब सलमान खान ने एक्टिंग करियर में शुरूआत किया, तो उनका बिहेवियर कॉलेज के किसी गुंडे की तरह था, इस बात का खुलासा हाल ही में प्रोड्यूसर विवेक वासवानी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। सलमान खान अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन चुके थे, सलमान इंडस्ट्री में तब आए जब वह सख्त मिजाज के हुआ करते थे। एक्टर के बर्ताव को लेकर अक्सर कई तरह की खबरें सुनने को मिलती थी लोगों को उनमें एटीट्यूट नजर आता था।

सलीम खान ने लिखी थी फिल्म की कहानी

बता दें कि, एक इंटरव्यू के दौरान विवेक वासवानी ने सलमान से जुड़ी बातों का खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि साल 1991 में सलमान और रवीना टंडन के साथ फिल्म 'पत्थर के 'फूल' सेट पर काम किया था। विवेक ने बताया कि किस तरह से उन्होंने सलमान को अपनी इस फिल्म के लिए कास्ट किया। अपनी फिल्म की कहानी विवेक सलमान से लिखवाना चाहते थे और उन्हें पूरी उम्मीद थी कि अगर फिल्म एक अनुभवी लेखक को शेयर करते हैं, तो फिल्म के लिए पैसे जुटा पाएंगे। विवेक वासवानी ने अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए सलीम खान को 21000 रुपए दिए थे, लेकिन कहानी लिखे जाने के बाद काफी बदलाव भी किए गए थे। बाद में सलीम खान ने फिल्म के लिए विवेक को सलमान खान के नाम का सुझाव दिया उस समय सलमान खान की फिल्म 'मैने प्यार किया' रिलीज होने वाली थी।

दिल के अच्छे हैं सलमान

विवेक वासवानी का यह कहना है कि, करियर की शुरुआती दौर में सलमान खान के बर्ताव को लेकर कई तरह की बातें की जाती थी उस दौरान सलमान की छवि बिगड़ैल शख्स में हुआ करती थी। हालांकि, प्रोड्यूसर ने जब उन्हें साथ काम करने के लिए कहा तो उनका एक्सपीरियंस काफी अलग रहा। विवेक वासवानी का कहना है कि, सलमान खान बड़ों की काफी इज्जत करते हैं। वह अपने परिवार और प्रोड्यूसर्स के साथ काफी इज्जत से पेश आते हैं, लेकिन अपनी उम्र वाले या खुद से छोटे लोगों के साथ कॉलेज वाले लड़कों की तरह बर्ताव करते हैं। हालांकि, वह दिल के काफी अच्छे हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.