सना खान मुफ्ती अनस से पहले करने वाली थी इस शख्स से शादी, दिल टूटने के बाद छोड़ दी इंडस्ट्री

2020 में सना खान की लाइफ के अंदर काफी कुछ होता हुआ नजर आया है। उनकी जिंदगी में तीन ऐसे बड़े मोड़ आए जिसने पूरी तरह से उन्हें बदलकर रख दिया। आइए जानते हैं उनके बारे में एक-एक करके यहां।

  • 2666
  • 0

कई लोग ये कहते हुए नजर आते हैं कि बॉलीवुड की दुनिया दिखने में जैसी होती उसकी हकीकत कुछ और ही असल में दिखाई देती  है। कुछ सेलेब्स इस इंडस्ट्री में खुद को लगातार आगे बढ़ते हुए निकल जाते हैं लेकिन कुछ इस जगमगाती दुनिया को बीच में ही छोड़ देते हैं। वैसे तो ऐसे कई सेलेब्स इस लिस्ट में शामिल हैं लेकिन एक्ट्रेस सना खान इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। 

जब सना ने बॉलीवुड छोड़कर धर्म पर चलने की जानकारी अपने सभी फैंस को दी थी तो वो हैरान रह गए थे। इसके बाद अब जो वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं उसे देख उनके फैंस काफी चौंक उठे हैं। दरअसल उन्होंने एक मौलान मुफ्ती से निकाह करके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। लेकिन आइए जानते हैं कि कैसे बॉलीवुड की चकाचौंद को छोड़ और दिल टूटने के बाद उन्होंने अब मौलान मुफ्ती संग किया है निकाह।

इन वजहों के चलते लगातार सुर्खियों में रही सना खान

- इस्लाम के लिए सना खान ने छोड़ा था सिनेमा, सूरत में अपने परिवार वालों के सामने मौलान मुफ्ती अनस से किया निकाह।

- सना और मुफ्ती व्हाइट कलर के आउटफिट में आए नजर, वीडियो में केक काटते हुए सेलिब्रेट किया मूमेंट।

- फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर इस्लाम अपनाने की जानकारी सना ने एक लंबा सा पोस्ट लिखकर कर दी थी।

- सना खान इससे पहले मेल्विन लुइस के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थी, दोनों के बीच हुआ था जमकर विवाद।

- एक इंटरव्यू में सना ने कहा था कि कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस ने दिया था उन्हें धोखा। दोनों ने एक साल तक किया था डेट।

- सना ने बताया था कि वो और लुइस करने वाले थे जल्द ही शादी लेकिन सबकुछ हो गया खराब।

ये है पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अहम बातें

- सना खान का जन्म 21 अगस्त 1988 को मुंबई में हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और कमर्शियल एड्स के साथ की थी।

- सना के हाथ लगी इसके बाद एडल्ट हिंदी फिल्म जिसका नाम था यही है सोसाइटी। जोकि 2005 में हुई रिलीज।

- बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोगों को दिल जीतने वाली एक्ट्रेस सना ने साउथ इंडस्ट्री में फिल्म ई के साथ डेब्यू किया था।

- एक्ट्रेस अजय देवगन के साथ एक्ट्रेस ने फिल्म हल्ला बोला, अक्षय कुमार के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा और सलमान खान की फिल्म जय हो में काम किया था।

- टेलीविजन की दुनिया में भी बना चुकी हैं पहचान, सलमान खान के शो बिग बॉस के सीजन 6 में आई नजर।

- रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में भी अपना दमखम दिखने में पीछे नहीं रही है सना।

- तमिल फिल्म अयोग्या में आखिरी बार सना खान आई थी नजर।


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT