Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

देसी अंदाज छोड़ सपना चौधरी बनी बॉस लेडी, देखिए कैसे अपने अंदाज से उड़ाए लोगों के होश

सपना चौधरी के पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट करते हुए नजर आए हैं। सपना चौधरी को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 08 September 2022

सपना चौधरी हरियाणा की एक सीधी-सादी लड़की है। उन्होंने डांस में ही अपना करियर बनाने की सोची और इसमें वो पूरी तरह से सफल हुई। सपना चौधरी ने  अपने परिवार के लिए आमदनी का साधन डांस को ही बनाया। इस डांस के कारण ही सपना चौधरी पूरे भारत में मशहूर हो गई। बिग बॉस में भी सलमान खान सपना चौधरी की तारीफ करते हुए नजर आए थे। बिग बॉस में जाने के बाद सपना चौधरी की जिंदगी कैसे बदल गई यह बात तो हम सब जानते हैं। अब लोगों के सामने उनकी कुछ नई तस्वीरें और वीडियो सपना से जुड़ी सामने आई है, जिसे फैंस काफी पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं। 


सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का नया लुक जबरदस्त दिखाई दे रहा है। जब सपना चौधरी अपनी कार से उतर रही हैं तब उनका अंदाज अलग ही नजर आ  रहा है। नए वीडियो में देसी गर्ल सपना चौधरी का अंदाज़ देखते ही बनता है। सपना चौधरी बॉस लेडी लुक में फुल स्वैग से अपनी कार से निकलती हुई दिखाई दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। डांसिंग क्वीन सपना चौधरी को लोगों ने ज्यादातर सलवार सूट में ही देखा है, लेकिन हरियाणा की ये देसी गर्ल अब अपना यह ट्रेडिशनल अंदाज छोड़कर नए लुक बॉस लेडी में दिखाई दी हैं। सपना चौधरी के नए लुक को जरा दिल थाम कर देखिएगा क्योंकि वह अपने नए लुक में कहर ढा रही है।


सपना चौधरी के पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट करते हुए नजर आए हैं। सपना चौधरी को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर 18 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सपना चौधरी इस तरह से नजर आई हो।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.