सपना चौधरी ने फैंस को दिया सरप्राइज, बनीं एक बेटे की मां, जानिए उनके पति का परिचय!

हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने एक बेटे को जन्म दिया है। जी हां, उनकी शादी हो चुकी है और इस बात को जानिए किस वजह से रखा गया था सीक्रेट।

  • 3194
  • 0

हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी इस वक्त हर किसी के दिल पर जबरदस्त तरीके से राज करती हुई नजर आ रही है। वो अपने गानों, ठुमकों और अपने बिंदास बर्ताव की वजह से लोगों को काफी पसंद आती है। सपना चौधरी को हमने बहुत कम देखा है कि वो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर किसी से बात करती दिखाई दी हो। लेकिन उनसे जुड़ी जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो काफी हैरान करने देने वाली और खुशियों से भरी हुई है।

दरअसल सपना चौधरी मां बन गई है और उन्होंने एक प्यार से बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उनके पति वीर साहू ने दी है। हरियाणवी सिंगर वीर साहू ने अपने और सपना के फैंस को फेसबुक लाइव करके इस बात की खुशखबरी दी है। जैसे ही ये खबर सामने आई सभी लोगों के मन में ये जानने की दिलचस्पी पैदा हो गई होगी कि आखिर वीर साहू से जुड़ी और क्या खास बाते हैं जिन्हें सपना चौधरी ने अपना हमसफर बनाया है। साथ ही आइए जानते हैं सपना चौधरी के जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्सों के बारे में यहां।


- हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी मां बन गई है और उनकी शादी सिंगर वीर साहू से हुई है।

- वीर साहू ने  फैंस को फेसबुक लाइव के जरिए बताया कि उनके घर बेटे का जन्म हुआ है।

- बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती है और उनकी तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई।

- सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना और वीर काफी सालों से रिलेशनशिप में थे और जनवरी में उन्होंने शादी की थी।

- ऐसा कहा जा रहा है उनके परिवार में किसी का निधन हो गया था जिसकी वजह से शादी को गुप्त रखा गया था।

ये वीर साहू जिनसे सपना ने की शादी

- वीर की बात करें तो वो एक सिंगर, राइटर, प्रोड्यूसर, एक्टर और कंपोजर है।

- अपने गानों के लिए वो फेमस है। उन्हें थड्डी-बड्डी से पहचान हासिल हुई थी।

- 2019 में उनका गाना शीबा की रानी और 2020 में देवदास लोगों के बीच सामने आया था।

-किसान परिवार से है वीर का संबंध, कृषि विधेयक को लेकर हुए प्रदर्शन में हुए थे शामिल।


सपना चौधरी के बारे में खास बाते यहां

- 25 दिसंबर 1990 को सपना चौधरी का जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ था।

- पिता की मौत होने के बाद सपना ने अपने पूरे परिवार को संभाला।

- 11 साल की उम्र में स्टेज पर करने लगी थी डांस और घर का खर्चा चलाने में हुई मदद।

- सपना को सॉलिड बॉडी से पहला ब्रेक मिला था, जिसके बाद वो जबरदस्त तरीके से लोगों के बीच छा गई।

- अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में सपना चौधरी ने कभी खुलकर नहीं की बात।

- सपना चौधरी का असली नाम सुष्मिता है। लेकिन उनकी मां को ये नाम पसंद नहीं आया और उन्होंने सपना नाम रख दिया।

- सपना बिग बॉस के घर में नजर आई थी, जहां सलमान खान ने उनका समर्थन किया।

- 2018 के अंदर वो टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद रही थी।

- फिल्म वीरे दी वेडिंग और नानू की जानू फिल्मों में नजर आ चुकी हैं सपना।

यहां देखिए सपना चौधरी से जुड़ा हुआ वीडियो...


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT