Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ghum hai kisi ke pyar main: सवी ने किया सई-कियान के साथ बुरा व्यवहार, क्या करेगा रजत?

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में एक अप्रत्याशित मोड़ आने वाला है। सवी अपने अतीत को याद करके घर में हंगामा मचाएगी, वहीं आश्का मौके का फायदा उठाकर रजत की फेवरेट बनने की कोशिश करेगी। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होने वाला है?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 17 January 2025

 

क्यों सवी ने किया सई कियान के साथ बुरा बर्ताव? आशका की किस बात से बुरी तरह चिढ़ जाएगी तारा? क्या सवी बताएगी रजत को अपना पुराना अतीत? स्टारप्लस के सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की आगे की कहानी में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही हाई वोल्टेज ड्रामा। जहां पर आपको देखने को मिलने वाला है ढेर सारा एंटरटेनमेंट।

 

क्यों सवी को याद आया अपना बीता कल?

जी हां, क्योंकि शो के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलने वाला है की सई, सवी को पढ़ाई पर फोकस करने को कहेगी। लेकिन इसी बीच सवी को अपने गुज़रा अतीत याद आ जाता है। जिसके कारण वो काफी इमोशनल हो जाती है। ऐसे में सवी फिर से अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की कोशिश करेगी। लेकिन वो अपने बीते कल की वजह से सई पर ज़ोर से चिल्ला देगी।

 

क्यों सवी हुई फिर से इमोशनल?

और फिर वहां से बहार चली जाएगी. इसके बाद रजत सवी से बात करने के लिए जाता है। लेकिन सवी रजत से बात करने से साफ इंकार कर देगी। जिसके करण रजत सवी की टेंशन समझ नहीं पाएगा। हालांकि इसी बीच सई सावी से माफ़ी मांगती नज़र आएगी। ऐसे में सवी सई के साथ बुरे बरताव के करण काफी ही इमोशनल हो जाती है और फिर वो सई से सॉरी मांगती हुई नज़र आएगी।

 

क्यों तारा को आया आशका पर गुस्सा?

वही दूसरी तरफ आशका श्री के दिल में अपनी अच्छी जगह बनाने के लिए हर मुमकिन कौशिक करती हुई दिखेगी। जहां वो तारा को जिगर से हमेशा के लिए अपना रिश्ता ख़तम करने की बात कहती दिखी। जिसे सुनने के बाद तारा का ​​गुस्सा काफी ही ज्यादा हाई हो जाएगा। और वो आशका पर बुरी तरह से चिल्लाना शुरू कर देगी।

 

अपने किस प्लान में कामयाब हुई आशका?

इसी दौरान आशका श्री के आगे खुद को काफी ही अच्छा दिखाने की कोशिश करेगी। जिसके बाद श्री आशका से थोड़ी ही सही लेकिन इम्प्रेस ज़रूर हो जाएगी। जिसके चलते आशका अपने बनाए प्लान में कामयाब होने के बाद काफी ही खुश नज़र आती है। वही दूसरी तरफ सवी एक बार फिर अपनी तैयारी करना शुरू करेगी। लेकिन इसी बीच एक बार फिर उसके आगे उसका अतीत आ जाएगा।

 

क्यों सवी ने किया कियान के साथ बुरा बर्ताव?

गोलियों की आवाज सुन कर सवी काफी ही बौखला जाएगी। जिसके चलते वो कियान के कमरे में चली जाती है. जहां कियान अपने टैब में हिंसा वाली गेम खेलता हुआ दिखेगा। ऐसे में सवी बिना कुछ सोचे समझे कियान का टैब छीन लेती है और उसे तोड़ देती है। जिसके बाद कियान रोना शुरू कर देता है। ऐसे में श्री और तारा सवी की करी इस हरकत पर काफी ही नाराज़ हो जातें हैं।

 

रजत ने दिया कियान को कौन सा तोहफा?

जिसके चलते सवी खुद की अपनी हरकत पर काफी ही शर्मिंदा महसूस करती है। वही आशका रजत को सवी की हरकत के बारे में बता देगी। जिसके चलते रजत कियान के लिए एक नया टैब ले आएगा। ऐसे में रजत के  लाए सरप्राइज को देखने के बाद कियान काफी ही खुश हो जाता है। जिसके बाद रजत सवी से बात करता हुआ नजर आता है।

 

क्यों रजत की बात सुनकर हैरान हुई सवी?

ऐसे में सवी रजत को अपने अतीत के बारे में बताना शुरू करती है तो रजत सवी को उसका पूरा अतीत बता देता है। जिसे सुनकर सवी काफी ही हैरान हो जाती है। क्योंकि उसे इस बात की खबर नहीं होती की रजत को उसके बीते कल के बारे में पूरी जानकारी है।

अब ऐसे में ये देखना तो काफी ही ज्यादा दिलचस्प होगा कि कैसे करेगी सवी इस बात पर रिएक्ट? कैसे रजत करेगा सवी को परीक्षा देने के लिए प्रेरित?

 

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए बनें रहें इंस्टाफीड के साथ.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.