Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ghum hai kisi ke pyar main: सवी बनी कियान की मौ*त की ज़िम्मेदार, क्या करेगी अब वो?

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में एक अप्रत्याशित मोड़ आने वाला है। क्या सवी की लापरवाही की वजह से हो जाएगी कियान की मौ*त? अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होने वाला है?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 20 January 2025

क्या सवी की लापरवाही की वजह से हो जाएगी कियान की मौ*? कैसी समझाएगी सवी रजत-आशका समेत पूरे परिवार को? क्या रजत सवी का रिश्ता हो जाएगा हमेशा के लिए ख़त्म? स्टारप्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की आगे की कहानी में आपको देखने को मिलने वाला है एक बड़ा क्लाइमेक्स। जहां पर शो में आने वाला है एक ऐसा ट्विस्ट जिसे देखने के बाद इस शो के दर्शक काफी ही ज्यादा परेशान हो जाएंगे।

 

शो में आएगा कौन सा नया मोड़?

जी हां क्योंकि शो में सवी की लापरवाही के करण कियान के साथ होने वाला है एक बड़ा हादसा। जिसके चलते शो में आने वाला है एक बड़ा ट्विस्ट। दअरसल, शो का आने वाला एपिसोड होने वाला है इस शो के दर्शकों के लिए काफी ही चौंकाने वाला है। क्योंकि जहां एक तरफ रजत सवी एक दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करते नज़र आए तो वहीं दूसरी तरफ कियान की मौ*त ने पूरे ठक्कर परिवार को झांझोड़ कर रख दिया।

 

रजत-सवी के बीच हुई रोमांस की शुरूआत!

दरअसल, शो के आने वाले एपिसोड़ में अब ढेर सारी टकरार और झगड़े के बाद रजत सवी करने वाले हैं एक दूसरे से प्यार का इज़हार। जहां दोनों ही एक दूसरे को अपनी भावनाएं शेयर करते दिखें। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे के काफी ही करीब आते हुए भी नज़र आए। ऐसे में रजत सवी को एक साथ देख कर आशका काफी ही ईर्ष्यालु महसूस करती है।

क्यों हुई आशका की तबीयत खराब?

लेकिन रजत सवी अपने रोमांस में इतने डूबे होते हैं कि उन्हें अपने आस पास कोई नज़र नहीं आता। जिसके कारण आशका उन्हें साथ में देख कर बेहोश हो जाएगी। ऐसे में आशका की तबीयत खराब होने के कारण कियान काफी परेशान हो जाता है। क्योंकि उसे गेमिंग कॉम्पिटिशन ले जाने के लिए कोई भी मौजूद नहीं होता।

 

कियान को सवी के साथ कहां भेजेगी आशका?

ऐसे में सवी कियान के के साथ जाने के लिए बोलेगी, तो कियान पहले तो मना कर देगा लेकिन फिर आशका के कहने पर वो सवी के साथ जाने के लिए तैयार हो जाएगा। हालांकि रजत सवी से कियान के साथ जाने के लिए मना करेगा। लेकिन सवी रजत की एक नहीं सुनेगी। जिसके बाद कियान और सावी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चले जाएंगे।

 

कैसे कियान की जान पर बना बड़ा खतरा?

और यहीं पर आपको देखने को मिलने वाला है शो में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट। जी हां, क्योंकि जहां एक तरफ सवी रजिस्ट्रेशन करवाने में बीज़ी होगी तो वही किय़ान की जान खतरे में होगी। ऐसे में जब सवी की नज़र कियान पर पड़ेगी तो वो कियान को बचाने के लिए उसे धक्का दे देगी। ऐसे में वहां मोजूद एक शख्स कियान पर हाथ उठाने की कोशिश करेगा तो सवि कियान के आगे आ जाएगी।

 

कियान के लिए किससे भिड़ेगी सवी?

जहां वो उस शख्स को कियान के लिए खूब लताड़ लगाती हुई दिखी। ऐसे में कियान सवी को उसके लिए बोलते देख कर काफी ही ज्यादा इमोशनल हो जाएगा। जिसके बाद वो सवी से माफ़ी मांगेगा और साथ ही उसे परी आंटी कह कर भी बुलाएगा। ऐसे में कियान के मुंह से परी आंटी सुनने के बाद सवी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता।

 

क्यों कियान ने मांगी सवी से मांफी?

जिसके बाद सवी कियान एक दूसरे को गले लगाते दिखे। वहीं कियान गेम में भाग लेने के लिए चला जाएगा। जिसके बाद सवी रजत को कॉल पर सब कुछ बताती हुई नज़र आने वाली है। जिसे सुनने के बाद रजत की ख़ुशी सांतवे आसमान पर होगी। ऐसे में सवी जब रजत से बात कर रही होगी तो इसी बीच कियान गेमिंग एरिया से बाहर आ जाएगा। और इसी दौरान एक शक्स कियान को अपने साथ ले जाएगा।


क्या कियान की हो जाएगी मौ*?

वही सवी को इस बात की कोई भनक नहीं होगी। जिसके चलते शो के आने वाले प्रोमो में आप देखेंगे की सवी की लापरवाही की वजह से कियान की जान चली जाएगी। ऐसे में जहां आशका कियान को देख कर बेहोश हो जाएगी तो वहीं रजत समेत पूरा परिवार कियान की मौ*त से बुरी तरह टूट जाएगा।

अब ऐसे में ये देखना तो काफी दिलचस्प होगा कि क्या सवी की ये लापरवही पड़ जाएगी उसी पर भारी? क्या इस हादसे के बाद टूट जाएगा हमेशा के लिए रजत-सवी का प्यार का रिश्ता?

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए बनें रहें इंस्टाफीड के साथ।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.