Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शाहरुख खान की फिल्म जवान इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, टीजर ने जीता फैंस का दिल

फिल्म पठान के जरिए 4 साल बाद शाहरुख खान ने बेहद ही शानदार पार्टी रखी थी। पठान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई की थी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। अब फैंस का जवान को लेकर काफी बेसब्री के साथ इंतजार था।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 06 May 2023

शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म पहले 2 जून को रिलीज होने जा रही थी। लेकिन इसे आगे के लिए पोस्टपोन कर दिया गया क्योंकि इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी तक खत्म नहीं हो पाया। एडिटिंग के लिए टीम को कुछ वक्त चाहिए था। ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने इसे पोस्टपोन करने का निर्णय लिया।

शाहरुख ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जवान का एक नया टीज़र शेयर किया, जिसमें वह एक भारी पट्टी को मुंह में लपेट हुए दिखाई दे रहे है, जो हाथ में भाले जैसे हथियार के साथ ऊंचाई से कूद रहा है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "#जवान # 7 सितंबर 2023।" 2 जून को शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें मुंह पर पट्टी बांधें घायल किंग खान के लुक ने हर तरफ सनसनी मचा दी थी। इसके बाद से हर कोई शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वैसे तो 2 जून 2023 को 'जवान' रिलीज होने वाली थी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। यहां देखिए जवान से जुड़ा टीजर। 


4 साल बाद शाहरुख ने मचाया था धमाल

फिल्म पठान के जरिए 4 साल बाद शाहरुख खान ने बेहद ही शानदार पार्टी रखी थी। पठान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई की थी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। अब फैंस का जवान को लेकर काफी बेसब्री के साथ इंतजार था। इस फिल्म को डायरेक्ट करने का काम साउथ के डायरेक्टर एटली ने किया है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.