Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

डंकी की शूटिंग के बाद उमराह करने मक्का पहुंचे शाहरुख खान, वायरल हुई तस्वीरें

शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वो साउदी अरब में डंकी की शूटिंग अपनी पूरी करने के बाद उमराह के लिए मक्का गए। कुछ वक्त पहले उन्होंने मक्का जाने की अपनी इच्छा जताई थी और उनकी इच्छा पूरी भी हो गई

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 02 December 2022

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वो साउदी अरब में डंकी की शूटिंग अपनी पूरी करने के बाद उमराह के लिए मक्का गए। कुछ वक्त पहले उन्होंने मक्का जाने की अपनी इच्छा जताई थी और उनकी इच्छा पूरी भी हो गई। पहले इस खबर के केवल कयास ही लगाए जा रहे थे। लेकिन जब शाहरुख खान की मक्का पहुंचे हुए की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई तो वो पूरी तरह से कंफर्म हो गई। तस्वीरों में एक्टर व्हाइट कलर के कपडों में नजर आ रहे थे। 



इतना ही नहीं शाहरुख खान के वीडियो भी इससे जुड़े सामने आए हैं। वीडियो के अंदर वो फैंस और सेक्योरिटी से घिरे हुए देखे जा सकते हैं। फैंस उन्हें इस अवतार में देखकर काफी ज्यादा एक्साइडेट होते हुए दिखाई दिए। शाहरुख खान पहली बार ऐसे अवतार में दिखाई दिए हैं, जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। कुछ वक्त पहले किंग खान ने ट्वीट करते हुए उमराह करने की अपनी इच्छा जताई थी। उन्हें क्या पता था कि उनकी ये इच्छा जल्दी पूरी होगी। शाहरुख खा ने ट्वीट करते हुए लिखा था मक्का-मदीना इंशा अल्लाह जल्दी ही। सभी को खुश करना चाहते हैं। जब मैं बच्चा था जब मेरे पास एक खिलौना पियानो था। इसे याद करता हूं। सऊदी नहीं जा पाया।


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान अपनी फिल्म डंकी की शूटिंग करने के लिए यूएई गए हुए थे। उन्होंने इस बात की जानकारी एक वीडियो के जरिए फैंस के बीच शेयर की। फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद उन्होंने सभी कलाकारों का धन्यावद कहा था। साथ ही सऊदी अरब के संस्कृति और फिल्म मंत्रालय का भी धन्यवाद अदा किया था।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.