Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शारदा सिन्हा ने दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांस, पटना में हुआ अंतिम संस्कार

छठ महापर्व की शुरुआत होने से पहले ही लोक गायिका और बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। शारदा सिन्हा को छठ गीत के लिए जाना जाता था।

Advertisement
Image Credit: शारदा सिन्हा
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 06 November 2024

छठ महापर्व की शुरुआत होने से पहले ही लोक गायिका और बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। शारदा सिन्हा को छठ गीत के लिए जाना जाता था। बता दें कि, शारदा सिन्हा लंबे समय से ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं इसके बाद 26 अक्टूबर को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने मां का हेल्थ अपडेट भी दिया था उन्होंने बताया था कि उनकी कंडीशन ठीक नहीं है। वहीं, मंगलवार को शारदा सिन्हा का निधन हो गया। 

डॉक्टर ने बताइए वजह 

दिल्ली के एम्स अस्पताल में शारदा सिन्हा का लंबे समय से इलाज चल रहा था। सोमवार की देर रात तबीयत बिगड़ी जिसकी वजह से उन्हें आईसीयू वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया। एम्स ने अपना बयान जारी किया जिसमें कहा, रिफ्रैक्ट्री शॉक और सेप्टीसीमिया के कारण उनका निधन हुआ है। आज बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पटना ले जाया गया है वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

नेताओं और कलाकारों ने जताया अशोक 

शारदा सिन्हा के निधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया। इसके अलावा मनोरंजन जगत में भी स्वर कोकिला के जाने से मातम छाया हुआ है। भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, मनोज तिवारी, रवि किशन जैसे कलाकारों ने शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.