Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शीजान के वकील ने तुनिषा की मां के आरोपों को किया खारिज, 2 जनवरी को खोलेंगे कई राज

शीजान खान के वकील ने बताया कि 2 जनवरी 2023 को सोमावर को शीजान का परिवार हमारे साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। हम बताएंगे कि इस मामले में कोई औऱ गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि बॉयफ्रेंड शामिल है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 01 January 2023

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में काफी कुछ नया होता जा रहा है। तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर एक्टर शीजान मोहम्मद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में एक्ट्रेस की मां ने शीजान औऱ उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लेकिन शीजान के वकील ने उन्हें बेबुनियाद बताया है।


शीजान खान को 14 दिन की कस्टीड मिलने के बाद उनके वकील शैलेंद्र मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कई चीजें रखी। शीजान के वकील ने कहा कि तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा की ओऱ से शीजान और उनके परिवार पर धर्म बदलवाने और दरगाह ले जाने वाले आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। उन्होंने अपनी बात में ये भी कहा कि ये सब झूठा आरोप है। जो तस्वीर सोशल मीडिया पर इस वक्त एक्ट्रेस और शीजान की सामने आ रही है वो अली बाबा-दास्तान ए काबुल सीरियल के सेट से जुड़ी हुई है। जो लोग खुद कभी दरगाह नहीं जाते वो एक्ट्रेस को लेकर क्यों जाएंगे। साथ ही लव जिहाद का एंगल पूरी तरह से गलत है।


शीजान का परिवार करेगा कॉन्फ्रेंस


इसके अलावा शीजान खान के वकील ने बताया कि 2 जनवरी 2023 को सोमावर को शीजान का परिवार हमारे साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। हम बताएंगे कि इस मामले में कोई औऱ गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि बॉयफ्रेंड शामिल है। हम पुलिस को सारे सबूत देंगे। तुनिषा का परिवार केस को दूसरे ट्रैक पर लेकर जा रहा है। सोमवार सुबह 11 बजे हम इस मामले से जुड़ी कई चीजों पर से राज उठाएंगे। साथ ही तुनिषा की मां के आरोपों का जवाब भी देंगे।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.