Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सिद्धू मूसेवाला केस में आया बड़ा ट्विस्ट, एनआईए ने की सिंगर अफसाना खान से पूछताछ

केंद्रीय जांच एजेंसी को अफसाना खान से ये पता चला है कि सिद्धू मूसेवाला आखिर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की रडार पर क्यों था और क्यों उसका नाम बार-बार बंबीहा के साथ जोड़ा जा रहा था।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 25 October 2022

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। इस केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने पंजाबी सिंगर अफसाना खान से 5 घंटे तक पूछताछ करने का काम किया। इस मामले में सामने आई जानकारी के मुताबिक एक रेड के वक्त अफसाना खान केंद्रीय जांच एजेंसी की रडार पर आई थीं। अफसाना को पूछताछ के लिए पहली बार समन मंगलवार के दिन एनआईए ने जारी किया था। अब कहा जा रहा है कि दोनों से दोबारा कल पूछताछ हो सकती है। 


सामने आए सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी को अफसाना खान से ये पता चला है कि सिद्धू मूसेवाला आखिर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की रडार पर क्यों था और क्यों उसका नाम बार-बार बंबीहा के साथ जोड़ा जा रहा था। अफसाना खान सिंगर की बेहद ही करीबी दोस्त थीं। दोनों एक साथ कई पंजाबी गानों में नजर आ चुके हैं। कई शोज में साथ में वो परफॉर्म कर चुकी हैं। वह खुद को सिद्धू मूसेवाला की मुंहबोली बहन बताती हैं।


गोल्डी बराड़ के भाई गुरलाल बराड़ ने एक बार अफसाना खान को अपने लिए एक गाना गाने का ऑफर दिया था। लेकिन बदले में पैसे देने से इनकार कर दिया था। अफसाना खान ने गोल्डी बराड़ और गुरलाल बराड़ कि जब पृष्ठभूमि पता की तो उसने गुरलाल बराड़ के लिए गाना गाने से इनकार कर दिया था और यह बात सिद्धू मूसेवाला को भी बताई थी।


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब पुलिस के सूत्र बताते हैं कि उसके बाद बमबीहा गैंग की तरफ से गुरलाल बराड़ को धमकी दी गई थी और इस धमकी के करीब 1 हफ्ते के बाद गुरलाल बराड़ की चंडीगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थ। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मौत ने सभी को हैरान कर दिया था।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.