Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मुश्किल में फंसे सिंगर हनी सिंह, पत्नी शालिनी ने कराया घरेलू हिंसा का केस दर्ज

मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह यानी हृदेश सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | मनोरंजन - 03 August 2021

मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह यानी हृदेश सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है. मामला दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दर्ज किया गया है। शालिनी तलवार का आरोप है कि हनी सिंह उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है। तीस हजारी कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है।


शालिनी और हनी सिंह की शादी साल 2011 में हुई थी। यह शादी दिल्ली के ही एक गुरुद्वारे में हुई थी। पत्नी की ओर से दर्ज मामले में कहा गया है कि उसके साथ मारपीट व मानसिक प्रताड़ना भी की जा रही है. हनी सिंह की पत्नी शालिनी की ओर से अधिवक्ता संदीप कौर, अपूर्व पांडे और जीजी कश्यप पेश हुए।


साल 2014 में हनी सिंह ने पहली बार अपनी पत्नी को एक रियलिटी शो में लोगों से मिलवाया था. कई लोग यह जानकर दंग रह गए कि हनी सिंह ने बॉलीवुड के मेगा प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने से पहले शादी कर ली। यो यो हनी सिंह फिल्म 'कॉकटेल' के गाने 'इंग्लिश बीट' के बाद ही काफी पॉपुलर हो गए थे।


हालांकि हनी सिंह शुरू से ही विवादों में रहे हैं। पहले उनके गानों के बारे में और बाद में ड्रग्स के बारे में। वह लंबे समय से इंडस्ट्री से बाहर भी थे। अब जब उन्होंने एक बार फिर से वापसी की है तो यह विवाद उनके करियर को पीछे खींच सकता है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.