Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सिंघम अगेन के ट्रेलर ने लगाई फैंस के बीच आग, अक्षय कुमार समेत दिखें ये सितारे

फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। सिंघम अगेन का शानदार ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फैंस इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद काफी ज्यादा हैरान और खुश हैं।

Advertisement
Image Credit: सिंघम अगेन का ट्रेलर
Instafeed.org

By Tarun Yadav | Delhi, Delhi | मनोरंजन - 07 October 2024

फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। सिंघम अगेन का शानदार ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फैंस इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद काफी ज्यादा हैरान और खुश हैं। अजय देवगन की इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। फिल्म में एक्टर अजय देवगन के एक्शन ने सभी लोगों का ध्यान फिर से अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा लंबा है। इस फिल्म को दीवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है।

फिल्म सिंघम अगेन का 4.58 मिनट का ट्रेलर देख फैंस काफी खुश हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट करने का काम रोहित शेट्टी ने शानदार तरीके से किया है। इस ट्रेलर के जरिए ये बात साफ पता चलती है कि दीवाली के मौके पर सिंघम दुश्मनों की लंका लगाने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर के समेत कई सारे सितारे दिखाई देने वाले हैं। ट्रेलर को देखा जाए तो उसका रामायण से कनेक्शन बनता हुआ दिखाई जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप भी यहां देखिए सिंघम अगेन से जुड़ा हुआ ट्रेलर यहां। 

अर्जुन कपूर को देख हैरान हुए फैंस

सबसे खास बात सिंघम अगेन के ट्रेलर की ये है कि इस फिल्म में एक्टर अर्जुन कपूर विलेन का रोल निभा रहे हैं। साथ ही रणवीर सिंह और अक्षय कुमार की जोड़ी ने तो लोगों का दिल जीतने का काम कर दिया है। अब देखना ये होगा कि सिंघम का मुकाबला रूह बाबा कैसे करने वाले हैं। ऐसा हम इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि भूल भुलैया 3 को भी दीवाली वाले दिन रिलीज किया जाने वाला है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.