Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

‘कभी पैर, तो कभी जीभ बंद…’, किस गंभीर बीमारी से जूझ रहे ऋतिक रोशन?

ऋतिक ने इंस्टाग्राम के जरिए उसके पीछे की वजह को फैंस के साथ शेयर किया है। एक्टर ने बताया कि उन्हें क्या हुआ हैं?

Advertisement
Instafeed.org

By Priyanka Giri | Faridabad, Haryana | मनोरंजन - 30 January 2026

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन रोशन इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. दरअसल, हाल ही में उन्हें वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते हुए देखा गया था. जिसने सोशल मीडिया से लेकर मीडिया पर काफी लाइमलाइट बटोरी है. वहीं, दूसरी तरफ एक्टर के फैंस चिंता में आ गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर सवालों की झड़ी लगा दी है. अब उन्होंने अपनी शारीरिक परेशानियों के बारे में फैंस से खुलकर बात की है।  अब ऋतिक ने इंस्टाग्राम के जरिए उसके पीछे की वजह को फैंस के साथ शेयर किया है। एक्टर ने बताया कि उनके बाएं घुटने में अचानक दर्द हुआ और चलने और फिरने में परेशानी हुई। उनके शरीर के हर अंग में एक ऑन/ऑफ बटन लगा है। 52 साल के एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरे बाएं पैर को बैसाखी की जरूरत पड़ती है तो कभी-कभी बायां कंधा और दायां टखना भी अचानक सक्रिय हो जाते हैं और कभी-कभी काम करने से इनकार कर देते हैं। मुझे लगता है कि ये शारीरिक दर्द के साथ एक मनोदशा है।' उन्होंने आगे लिखा, 'इस बैसाखी ने मुझे ऐसे अनुभव दिए हैं जो अधिकांश लोगों को नहीं मिलते हैं। इतना ही नहीं, कभी-कभी मेरी जीभ 'डिनर' शब्द बोलने से मना कर देती है।'अपनी हालिया शूटिंग के दौरान हुई एक मजेदार घटना का जिक्र करते हुए अभिनेता ने आगे लिखा, 'जरा सोचिए, मैं एक गंभीर सीन के लिए सेट पर हूं। मेरा डायलॉग है, 'क्या आप डिनर के लिए घर आना चाहेंगे?' लेकिन मेरी जुबान ने डिनर के लिए मना कर दिया है, इसलिए मैं चतुराई से, दृढ़ता से और बार-बार उन्हें 'लंच' के लिए इनवाइट करता हूं, क्योंकि शुक्र है कि लंच तो अभी भी संभव है।' अभिनेता ने आगे लिखा, 'पहले गलत शब्द बोलने पर अचानक हैरानी हुई, फिर वही गलती दोबारा दोहराने पर हाथ ऊपर उठा लिए। इस गंभीर गलती को सिर्फ अचानक हुई गलती साबित करने के लिए सलमान खान स्टाइल में दोबारा टेक का इशारा किया।' अभिनेता ने अपनी परेशानियों को मजाकियां अंदाज में फैंस के साथ खुलकर शेयर किया है।

मजाक में छिपा दर्द

ऋतिक रोशन के पोस्ट पर उन्होंने अपनी बीमारी से जुड़ी कई सीरियस जानकारी दी. लेकिन उन्होंने इस जानकारी को बताने का तरीका काफी कैजुअल रखा. बड़े मजाकिया अंदाज में उन्होंने अपनी रोजमर्रा की तकलीफों को बड़ी आसानी से बता दिया. आपको बता दे की ऋतिक रोशन को स्कोलियोसिस(scoliosis) यानी रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या है. इसे स्टैमरिंग या हकलाना कहते हैं, एक आम समस्या है. इसमें कई बार शरीर के कुछ अंग समय समय पर काम करना बंद कर देते हैं. ऋतिक रोशन को बचपन से ही हकलाने की समस्या थी. स्कूल में बच्चे उनका मजाक उड़ाते थे. कई बार तो उनको क्लास में जवाब देने से डर लगता था. कई बार वे रोते हुए घर आते थे. उनके पिता राकेश रोशन ने बताया कि एक बार ऋतिक रोशन बाथरूम में बंद होकर रोए थे. उन्हें लगता था कि वे कभी अच्छे से बोल नहीं पाएंगे. लेकिन ऋतिक ने हार नहीं मानी। 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.