Story Content
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी के 5 महीने बाद अपनी लव स्टोरी का खुलासा कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने करीना कपूर के चैट शो 'व्हाट वूमेन वांट्स' में कई बातों का खुलासा किया है। वहीं, जहीर इकबाल ने भी 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' के शो पर कई बात बताई है। सोनाक्षी सिन्हा ने यह भी बताया कि उन्हें जहीर के साथ प्यार का एहसास कब हुआ था। बता दें कि, कपल ने एक दूसरे को 7 साल तक डेट किया था। दोनों अलग-अलग धर्म से आते हैं इसके बावजूद भी अपने रिश्ते को नया नाम दिया।
सोनाक्षी सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा करीना कपूर के चैट शो 'व्हाट वीमेन वांट' में पहली बार अपनी लाइफ के बारे में बातचीत की है। एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने जहीर को एक हफ्ते में ही बोल दिया था कि आई लव यू। मैं काफी एक्साइटेंड थी। कुछ पहचान थी, कोई क्लिक होता है ना जब आप जानते हों कि ये आपका ही इंसान है और ये आपका ही इंसान है। वैसा ही मेरे को फील हो रहा था।"
जहीर इकबाल के बारे में बताइ ये बात
सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल को लेकर भी बात बताई है। एक्ट्रेस ने कहा, "लड़कों को थोड़ा टाइम भी लगता है। वह उन लड़कों में से एक है जो अपना टाइम लेते हैं। वो भी एक स्टेज पर था, जहां पर उसको पता था अगर मैं इसमें पड़ता हूं तो ये वाला परमानेंट ही होगा इसलिए उसने अपना समय लिया।"
बेटी का हाथ मांगने में डर गए थे जहीर
जहीर इकबाल ने द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में बताया था कि वह सोनाक्षी का हाथ मांगने से घबरा रहे थे। एक्टर ने कहा, "एक-दो बार जब मैं गया, हमेशा उनके साथ 6-8 बॉडीगार्ड खड़े रहते हैं, ऐसे में मैं सोचता इसका हाथ कैसे मांगू? इसके बाद मैं वापस आ गया और सोनाक्षी को कहा कि मैंने अपने डैडी को बता दिया है तुम भी बता दो।" इस तरह से सोनाक्षी ने अपने पिता को अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया और शादी के लिए मनाया।




Comments
Add a Comment:
No comments available.