Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Sonakshi Sinha Wedding: कल है सोनाक्षी सिन्हा की हल्दी सेरिमनी, तैयारी हुई शुरू

बॉलिवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर रोजाना बड़े-बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं। फिलहाल एक्ट्रेस की शादी की तैयारी शुरू हो चुकी है और उनकी हल्दी सेरिमनी का फंक्शन 20 जून को सेलिब्रेट किया जाएगा।

Advertisement
Image Credit: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 19 June 2024

बॉलिवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर रोजाना बड़े-बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं। फिलहाल एक्ट्रेस की शादी की तैयारी शुरू हो चुकी है और उनकी हल्दी सेरिमनी का फंक्शन 20 जून को सेलिब्रेट किया जाएगा। बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बीते दिनों अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी इंजॉय की थी। वहीं, अब वेडिंग सेरेमनी को लेकर भी एक्साइटेड है। सोनाक्षी सिन्हा की हल्दी सेरिमनी उनके बांद्रा वाले घर पर होगी, जहां पर फ्रेंड्स और परिवार के कुछ सदस्य मौजूद रहेंगे।

हल्दी सेरिमनी की थीम

सोनाक्षी ने हल्दी सेरिमनी को लेकर प्लानर के साथ थीम डिसाइड किया है। सोनाक्षी की हल्दी सेरिमनी टिपिकल पीला और पिंक थीम पर आधारित होगी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हर किसी के लिए सस्पेंस क्रिएट कर रही है क्योंकि, अभी तक कपल की तरफ से ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा उनकी शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं है। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि, सोनाक्षी ने अभी तक उन्हें और उनकी पत्नी पूनम को शादी को लेकर कुछ नहीं कहा है। 

कब होगी सोनाक्षी की शादी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को होने वाली है। बता दे कि, यह शादी शिल्पा शेट्टी के मुंबई वाले रेस्टोरेंट में होगी जहां पर क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर होंगे। इसके अलावा बॉलीवुड के सितारे भी होंगे। सभी को इस बात का इंतजार है की सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनका परिवार शामिल होता है या नहीं क्योंकि उनकी शादी से फैमिली खुश नहीं है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.