Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

अभिनेत्री वीजे चित्रा ने फ़ांसी लगा कर किया सुसाइड, कुछ ही दिन पहले की थी सगाई

वीजे चित्रा ने चेन्नई स्थित नसरपेट के एक होटल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जिसके बाद हर तरफ गम का माहौल बना हुआ है।

Advertisement
Instafeed.org

By Anshita Shrivastav | मनोरंजन - 09 December 2020

साल 2020 मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए बहुत ही भारी साल साबित हुआ है।इस साल में कई मशहूर हस्तियों का निधन हो गया। कुछ की लम्बी बीमारी के चलते मौत हुई तो वहीं कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामला सबसे ज़्यादा सुर्ख़ियों में बना रहा था।सुशांत के बाद भी सुसाइड की कई खबरें सामने आयीं। लेकिन अभी हाल में आई एक खबर ने सभी को चौंका दिया है खबर है कि मशहूर अभिनेत्री वीजे चित्रा ने मात्र 28 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया। उनका निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गयी है और पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। मिली जानकारी कर मुताबिक़ चित्रा ने चेन्नई स्थित नसरपेट के एक होटल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आपको बता दें कि चित्रा ने कुछ दिन पहले हि चेन्नई के मशहूर बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी। अभी उनके मंगेतर से भी पूछताछ होना बाक़ी है।

चित्रा को सबसे ज़्यादा पहचान पांडियन स्टोर्स के सीरियल में उनके किरदार से मिली थी। जिसका प्रसारण विजय टीवी पर  होता है। इस धारावाहिक में चित्रा मुलई की भूमिका निभा रही हैं। रिपोर्ट्स का दावा है कि चित्रा डिप्रेशन की शिकार थीं जिस कारण से उन्होंने ये दर्दनाक कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि चित्रा अपनी फ़िल्म की शूटिंग के सिलसिलें में होटल में रुकी हुई थीं जहां उनके मंगेतर भी उनके साथ थे। चित्रा शूटिंग करने के बाद रात के करीब 2:30 बजे होटल वापस लौटी थी।

हेमंत ने पुलिस को बताया कि होटल लौटने के बाद चित्रा ने कहा कि वो नहाने के लिए जा रही हैं पर वो बहुत देर होने के बाद भी बाहर नहीं निकलीं और काफ़ी खटखटाने के बाद भी उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद हेमंत ने होटल के स्टाफ को जानकारी दी औत डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो चित्रा का शव सीलिंग से लटका हुआ मिला। एक्ट्रेस चित्रा की मौत पर अभी तक उनके किसी भी करीबी से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। एक्ट्रेस के फैंस इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि चित्रा अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.