Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

The Kerala Story 2 Trailer: धर्मांतरण की पोल खोलती फिल्म या प्रोपेगेंडा भाग-2?

The Kerala Story -2 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी|

Advertisement
Instafeed.org

By Sushant Kumar | Faridabad, Haryana | मनोरंजन - 17 February 2026


आज “The Kerala Story 2 - goes beyond” का ट्रेलर Sunshine Pictures के Youtube चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है| इस  फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह कर रहे है एवं इसके निर्माता अमृतलाल शाह है| इस फिल्म की कहानी को तीन लोगों ने मिलकर लिखा हैं, जिनमें सूर्यपाल सिंह, सुदीप्तो सेन और विपुल अम्रुतलाल हैं|  फिल्म में मनोज मुंतसिर ने गीत लिखा है| इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा जैसे कलकार मुख्य भूमिका में हैं| यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी| यह फिल्म धर्मांतरण के शिकार हुई लकड़कियों की कहने बयान करता है| इससे पहले “The Kerala Story 1” में केरल के लड़कियों के धर्मान्तरण और ट्रैफिकिंग से जुड़े मुद्दों को दिखाया गया था, पर इस बार कुछ नया देखने को मिल रहा है| इस बार इस फिल्म में पुरे भारत में हो रहे इस्लामीकरण को दिखाया गया है| ट्रेलर के शुरुआत में ही कहा जाता है अगले 25 सालों में भारत एक इस्लामिक राष्ट्र होगा जो सरिया के अनुसार चलेगा| इसी इरादे से हिन्दू लड़कियों को धोखे से प्यार के

जाल में फसा के उसका जबरन धर्मांतरण किया जा रहा है| 


इसमें तीन लड़कियों के जीवन को दर्शाया गया है, एक लड़की है— सुरेखा नायर जो केरला की रहने वाली है वो UPSCकी पढाई करके IAS बनाना चाहती थी, लेकिन उसे एक मुस्लिम लड़का सलीम से प्यार हो जाता है, जो शुरुआत में तो बहुत लिबरल होता है पर बाद में एक कटटरपंथी इंसान की तरह पेश आता है | दूसरी कहानी नेता संत  की है, जो मध्य प्रदेश की रहने वाली है वो जैवलिन थ्रो में नेशनल गोल्ड जीतना चाहती थी, पर इसे भी एक मुस्लिम लड़के से प्यार हो जाता है, जिसका नाम फैजान है| नेहा फैजान से शादी कर लेती है| उसे लगता है उसका प्रेमी फैजान औरों से अलग है, पर ट्रेलर के आखिरी हिस्से से लगता है कि फैजान उसे देश व्यपार में धकेल देता है |  तीसरी लड़की है दिव्या पालीवाल जो राजस्थान की रहने वाली है जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनाना चाहती थी, पर रासिद के प्यार के जाल में फस जाती है|  फिल्म में दिखाया गया है इन लड़कियों को मुसलमान लड़कों ने love zihad के चंगुल में फसा लिया जिसके बाद लड़कियों ने परिवार, समाज, संस्कार और मर्यादा को तोड़ कर अपने मन से इन लकड़ो से शादी करती है, शादी के बाद सबकों उन लड़कों के मकसद के बारे में पता चलता है| मुसलमान लड़के इन लड़कियों को इस्लाम के अनुसार जीने के लिए विवश कर देते है, साडी आज़ादी छीन लेते है और जबरन धर्मांतरण करते है| फिल्म में दिखाया गया है कि यह सब उन लड़कों के घरवालों की मर्जी से होता है, वो लोग इसे एक मकसद की तरह पूरा करने में लगे है| 

फिल्म की कहानी एक संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है, इसलिए फिल्म निर्माता ने इसे सच्ची घटना पर आधारित कहानी के तौर पर पेश किया है| 





Aa


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.