Story Content
शो Indian Idol को लेकर अक्सर कहा जाता है कि यह स्क्रिप्टेड है। शो के सीजन Indian Idol 13 में सिंगर अमित कुमार ने दावा किया था कि यह शो स्क्रिप्टेड होता है। तभी से इस शो पर आरोप लग रहे हैं कि यह रिएलिटी नहीं बल्कि स्क्रिप्टेड है। चलिए जानते हैं कि इस पर मानसी घोष का क्या रिएक्शन है।

कोलकाता की मानसी घोष ने फाइनल मुकाबले में सुभाजीत चक्रवर्ती और स्नेहा शंकर को हराकर पहला स्थान हासिल किया। उन्हें विजेता ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का चेक और एक कार पुरस्कार के रूप में मिली।

जीतने के बाद मानसी ने मीडिया से बातचीत की। मीडिया ने उनसे सवाल किया कि क्या यह शो स्क्रिप्टेड है? इस सवाल का जवाब देते हुए मानसी घोष ने कहा कि शो स्क्रिप्टेड नहीं है। यहां कुछ भी पहले से तय नहीं होता। आपको गाना होता है, और ऑडियंस अपने वोट देती है। इसी से आप जीतते हैं।

आगे इंटरव्यू में मानसी ने बताया कि उन्होंने अपना पहला बॉलीवुड सॉन्ग भी रिकॉर्ड कर लिया है।

शो Indian Idol 15 के जज बादशाह, श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी थे। 16 कंटेस्टेंट्स में से 6 फाइनलिस्ट में शामिल हुए। वो थे - मानसी घोष, सुभाजीत चक्रवर्ती, स्नेहा शंकर, प्रियांग्शु दत्ता, चैतन्य देवाधे और अनिरुद्ध सुस्वरम। इस शो को आदित्य नारायण ने होस्ट किया था।





Comments
Add a Comment:
No comments available.